फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Ceasefire reports Putin Kyiv Troops Withdrawal NATO joining Plan renounce

Russia-Ukraine: 28 महीनों के युद्ध के बाद पुतिन सशर्त युद्ध विराम को तैयार, यूक्रेन के सामने रखीं कई शर्तें

Fri, 14 Jun 2024 08:58 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 14 Jun 2024 08:58 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन अपने सैनिकों को वापस बुलाकर कब्जे में लिए गए इलाकों को खाली कर देता है और नाटो से जुड़ने की योजना को समाप्त करता है तो रूस युद्धविराम पर विचार कर सकता है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Ceasefire reports Putin Kyiv Troops Withdrawal NATO joining Plan renounce
व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

 

विज्ञापन

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच, रूस ने बड़ा एलान किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को युद्ध विराम का वादा किया। हालांकि, उन्होंने युद्ध विराम के लिए कुछ शर्तें लागू की हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन अपने सैनिकों को वापस बुलाकर कब्जे में लिए गए इलाकों को खाली कर देता है और नाटो से जुड़ने की योजना को समाप्त करता है तो रूस युद्धविराम पर विचार कर सकता है।

कीव ने मार गिराया था रूस का लड़ाकू जेट
कीव की रक्षा खुफिया एजेंसी ने बताया था कि उन्होंने रूस के अंदर नवीनतम पीढ़ी के एक रूसी लड़ाकू जेट को तबाह कर दिया है। खुफिया एजेंसी के अनुसार, उन्होंने पहली बार रूस के अंदर एक एयरबेस पर रूसी एसयू-57 लड़ाकू जेट को निशाना बनाया है। विमान अख्तुबिंस्क एयरफील्ड में खड़ा था, यह जगह यूक्रेनी और रूसी आक्रमण बलों के बीच फ्रंट लाइन से 589 किमी (366 मील) दूर था। 7 जून को, Su-57 सही सलामत खड़ा था, और आठ जून को विस्फोट से गड्ढे और आग से हुए नुकसान के कारण आग के विशिष्ट धब्बे थे। उन्होंने दोनों तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की। एक रूसी युद्ध समर्थक सैन्य ब्लॉगर ने हमले की पुष्टि की। उसका कहना है कि एसयू-57 पर हमले की रिपोर्ट सही है। 

विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध कैसे शुरू हुआ था? 
23 फरवरी 2022 की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का एलान किया। चंद घंटे बाद यानी 24 फरवरी की तड़के सुबह अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले होने लगे। रूस के इस हमले से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। उधर यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध के शुरू होने के साथ शुरू हो गया दुनिया का दो धड़ों में बंटना। यूक्रेन का साथ देने के लिए नाटो सदस्य देश खड़े हो गए तो अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड, फ्रांस समेत कई देशों ने युद्ध से बाहर रहते हुए इसको मदद पहुंचानी शुरू कर दी। दूसरी ओर चीन, दक्षिण कोरिया, ईरान जैसे देश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस के साथ खड़े हैं। भारत की बात करें तो इसने किसी का पक्ष नहीं लिया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत सार्वजनिक रूप से इस युद्ध की समाप्ति के लिए प्रतिबद्ध है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed