फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War 48 killed including six-year-old child in attack claims Zelensky Chief of Staff Latest News

Ukraine War: रूसी सेना ने यूक्रेन के खार्किव में किया हवाई हमला, छह साल के बच्चे समेत 51 की मौत

Fri, 06 Oct 2023 03:26 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 06 Oct 2023 03:26 AM IST
सार

Russia Ukraine War: यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में गुरुवार को एक गांव में हमले में 51 लोग मारे गए। क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि खार्किव के गांव में एक कैफे और एक दुकान पर हमला हुआ। उस समय कई नागरिक मौजूद थे। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War 48 killed including six-year-old child in attack claims Zelensky Chief of Staff Latest News
यूक्रेन - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में गुरुवार को एक गांव में रूसी सेना के हमले में छह साल के बच्चे समेत 51 लोग मारे गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ ने यह दावा किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और कीव के अन्य शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि रूसी रॉकेट ने गुरुवार को पूर्वी यूक्रेन के गांव में कैफे और स्टोर को निशाना बनाया, जो विस्फोट के बाद तबाह हो गया। यह पिछले कुछ महीनों में सबसे घातक हमला है। जिसमें 51 नागरिकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि खार्किव के कुपयांस्क जिले के ह्रोजा गांव में एक कैफे और एक दुकान पर हमला हुआ। उस समय कई नागरिक मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हमला स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि कैफे के मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, हमले के बाद कई लोगों के शव मैदान में बिखरे हुए थे। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि जब मिसाइल हमला हुआ, तब बच्चों सहित लगभग 60 लोग कैफे में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि कैफे के मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, हमले के बाद कई लोगों के शव मैदान में बिखरे हुए थे। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि जब मिसाइल हमला हुआ, तब बच्चों सहित लगभग 60 लोग कैफे में मौजूद थे।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया आतंकवादी कृत्य
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन के सहयोगियों से समर्थन जुटाने के लिए स्पेन में लगभग 50 यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हमले की निंदा करते हुए रूस का क्रूर अपराध और आतंकवादी कृत्य बताया। वहीं, अमेरिका ने इसे भयानक हमला बताते हुए कहा कि वह यूक्रेन के लोगों को उनकी स्वतंत्रता के लिए लड़ने और उनकी मदद करने के लिए हर संभव कोशिश करेगा। संयुक्त राष्ट्र ने भी इसे भयानक हमला करार दिया है।


गोलाबारी या मिसाइल दागी?
अधिकारियों ने बचावकर्मियों के सुलगते मलबे पर चढ़ने के फुटेज पोस्ट किए। शव कंक्रीट और धातु के स्लैब के पास पड़े थे। यह अभी साफ नहीं हो सका है कि रूसी सेना ने गांव पर गोलाबारी की थी या मिसाइल दागी थी। स्पेन में एक सम्मेलन में हिस्सा लेने गए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी आतंकवाद को रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed