फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine dispute: Vladimir Putin bluntly said to Joe Biden not for attack but mobilized troops to protect Russia from NATO

Russia Ukraine dispute: बाइडन से पुतिन की दो-टूक, हमला नहीं, नाटो से रक्षा के लिए जुटाई सेना

Mon, 14 Feb 2022 08:06 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मास्को / वाशिंगटन / कीव
एजेंसी, मास्को / वाशिंगटन / कीव Published by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Feb 2022 08:06 AM IST
सार

बाइडन से बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि अमेरिका को यह वादा करना होगा कि यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं किया जाएगा व नाटो सेना रूसी सीमाओं से दूर रखी जाएगी।

विज्ञापन
Russia Ukraine dispute: Vladimir Putin bluntly said to Joe Biden not for attack but mobilized troops to protect Russia from NATO
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले की आशंका के बीच शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 62 मिनट फोन पर बात की। बातचीत में पुतिन ने साफ कहा, उनकी सेनाएं सीमा पर किसी पर हमला करने के लिए नहीं है, बल्कि नाटो के हमले से रूस की रक्षा के लिए हैं।

विज्ञापन


रूस ने की यूक्रेन को नाटो में शामिल न करने की मांग
बाइडन से बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि अमेरिका को यह वादा करना होगा कि यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं किया जाएगा व नाटो सेना रूसी सीमाओं से दूर रखी जाएगी। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, अमेरिका रूस की सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के बजाय यूरोप में दबदबा रखने के लिए हमले की झूठ गढ़ रहा है। रूसी खुफिया प्रमुख सर्गेई नारयशकिन ने दावा किया, युक्रेन के नाम पर अमेरिका रूस पर हमले की ताक में है। उन्होंने चेतावनी दी हमला हुआ तो मानवता का अस्तित्व दांव पर लग सकता है। रूसी मीडिया की खबरों के मुताबिक यूक्रेन की सेना दोनबार में आक्रामक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


साफ कहा, प्रतिबंधों की परवाह नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी पर रूस ने अमेरिका से दो-टूक कह दिया है कि उसे किसी भी नतीजे या प्रतिबंधों की कोई परवाह नहीं है। स्वीडन में रूसी राजदूत विक्टर तातारिंत्सेव ने एक इंटरव्यू में कहा कि पहले भी लगाए जा चुके तमाम आर्थिक प्रतिबंधों के बाद रूस हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो चुका है और उसे किसी भी तरह के नतीजे की परवाह नहीं है। किसी भी वक्त उन्हें निकालने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत भी नागरिकों को निकालने को तैयार: भारत सरकार कीव में भारतीय दूतावास और अपने नागरिकों से संपर्क में है और उनकी सुरक्षा के लिए किसी भी वक्त उन्हें निकालने के लिए तैयार है।


जर्मन अखबार का दावा 16 को होगा हमला
जर्मन अखबार डेर स्पीगल ने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस सीआईए और पेंटागन के हवाले से दावा किया है कि अमेरिका को रूस के हमले की विस्तृत जानकारी मिली है, जिसके मुताबिक रूस 16 फरवरी को हमला शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed