फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis : Ukrainian force crosses Oskil river, Russian rocket dropped near nuclear plant

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेनी बल ने पार की ओस्किल नदी, एटमी संयंत्र के पास गिरा रूसी रॉकेट

Tue, 20 Sep 2022 01:03 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 20 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश से वादा किया कि रूसी सैनिकों के कब्जे से अपने कस्बों और शहरों को वापस लेने के लिए जवाबी हमलों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis : Ukrainian force crosses Oskil river, Russian rocket dropped near nuclear plant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

Russia Ukraine Crisis : रूसी सेना को पीछे कर यूक्रेनी बल ने अब ओस्किल नदी को पार कर लिया है। वह पूर्वी दोनबास में रूस के कब्जे वाले बलों पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संकल्प लिया कि अपने खोए क्षेत्रों को दोबारा हासिल करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। उधर, एक रूसी रॉकेट सोमवार तड़के यूक्रेन के दक्षिण में मौजूद परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास गिरा। इससे औद्योगिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन


इस माह की शुरुआत में उत्तर-पूर्व में यूक्रेनी सेना द्वारा रूसी सैनिकों को खदेड़ने के बाद से उसकी रफ्तार में बड़े बदलाव आए हैं। अब यूक्रेनी बल काफी आक्रामक होकर हमले कर रहा है और रूस को लगातार हरा रहा है। ओस्किल नदी को पार करना एक मील का पत्थर है क्योंकि नदी दक्षिण में सिवर्स्की दोनेस्क में बहते हुए रूस के आक्रमण का मुख्य केंद्र रही है। 
विज्ञापन


इसके आगे लुहांस्क प्रांत है जो 2014 से अलगाववादियों का गढ़ रहा है और उन्हें रूस का समर्थन मिलता रहा है। यदि यूक्रेनी बलों ने रूसी सेना को यहां से पीछे धकेल दिया तो रूसी सैनिकों में भगदड़ मच सकती है। उधर, रूस की मिसाइल के माइकोलीव क्षेत्र स्थित पिवदेनौयूक्रेंस्क परमाणु संयंत्र के पास गिरी है। इससे रिएक्टर को क्षति नहीं पहुंची लेकिन कुछ उपकरणों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटमी संयंत्र से 300 मीटर दूर गिरी मिसाइल
सोमवार को रूसी मिसाइल के माइकोलीव स्थित पिवदेनौयूक्रेंस्क परमाणु संयंत्र के निकट गिरने से यहां कुछ टूटफूट हुई है। देश के परमाणु ऊर्जा संचालक ‘एनरगोएटम’ ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे ‘परमाणु आतंकवाद’ करार दिया। उसने कहा कि मिसाइल संयंत्र से सिर्फ 300 मीटर दूर गिरी जिस वजह से विस्फोट हुआ और परिसर में स्थित इमारतों की 100 से ज्यादा खिड़कियों के शीशे टूट गए। रूस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

यूक्रेन का दक्षिणी कमांड पोस्टों पर हमला
दक्षिणी क्षेत्र में यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने विमानन और तोपखाने की मदद से रूसी गोला-बारूद डिपो, कमांड पोस्ट और वायु रक्षा प्रणालियों पर हमला किया। यूक्रेनी वेबसाइट यूक्रिनफॉर्म की रिपोर्ट में बताया गया कि यूक्रेनी सेना इस क्षेत्र में काफी रणनीतिक रूप से हमलों को अंजाम दे रही है। उसने शत्रु पर 11 हवाई हमले किए और मिसाइल व तोपखाने से 200 से ज्यादा फायर किए गए।


जेलेंस्की का वादा, जवाबी हमलों में नहीं होगी कोताही
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश से वादा किया कि रूसी सैनिकों के कब्जे से अपने कस्बों और शहरों को वापस लेने के लिए जवाबी हमलों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, शायद अब आप में से कुछ को ऐसा लग रहा होगा कि लगातार सफलता के बाद अब सन्नाटा पसर गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह अगली कार्रवाई की तैयारी है, क्योंकि यूक्रेन को मुक्त कराना ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed