फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis : Ukraine claims more than 1000 Russian soldiers killed in one day in Kherson

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन का दावा- खेरसान में एक दिन में मार गिराए 1000 से ज्यादा रूसी सैनिक

Wed, 02 Nov 2022 05:12 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव/मॉस्को।
एजेंसी, कीव/मॉस्को। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 02 Nov 2022 05:12 AM IST
सार

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन का दावा है रूस खेरसान से लोगों को जबरन बंदी बनाकर ले जा रहा है। रूसी सेना के मुताबिक सोमवार से मंगलवार के दौरान खेरसान में यूक्रेन के 70 सैनिक मारे गए हैं। वहीं, यूक्रेनी वायुसेना ने दावा किया है कि खेरसान में दो रूसी केए-25 हेलीकॉप्टर मार गिराए।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis : Ukraine claims more than 1000 Russian soldiers killed in one day in Kherson
यूक्रेन में रूसी सेना का हमला - फोटो : Twitter/ Riho Terras

विस्तार

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन का दावा है कि रविवार को उसने खेरसान में 1,000 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया। वहीं, रूस का दावा है कि बीते करीब एक सप्ताह में यूक्रेन ने 2,500 से ज्यादा सैनिकों की जान गंवाई है। यूक्रेन के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख इहोर क्लायमेंको ने मंगलवार को बताया कि रूस ने युद्ध की शुरुआत से लेकर अब-तक रविवार को एक ही दिन में सबसे ज्यादा सैनिक गंवाए। 

विज्ञापन


खेरसान इलाके में यूक्रेनी सैनिकों ने कई मोर्चों पर रूसी सैनिकों को मार गिराया। इसके अलावा बड़ी संख्या में रूसी सैनिक अपना साजो-सामान छोड़कर भाग खड़े हुए। यूकेन ने अपने दावें के संबंध में कई वीडियो भी जारी किए हैं, जिनमें रूसी सैनिक बदहवास स्थिति में भागते दिख रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने खेरसान में रविवार को 950 रूसी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


वहीं, यूक्रेन का दावा है कि अब तक कुल 70 हजार से ज्यादा रूसी सैनिक युद्ध में  मारे जा चुके हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को दावा किया कि 17 से 23 अक्तूबर के बीच रूस ने 2,500 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मार गिराये हैं। युद्ध की शुरुआत के बाद से यूक्रेन को सप्ताह भर के भीतर यह सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इनमें से ज्यादातर यूक्रेनी सैनिक निकोलायेव क्रिवोय मोर्चे पर मारे गए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सात दिन के भीतर यूक्रेन के 180 टैंक, 177 आर्मर्ड व्हीकल, तीन एमआई-8 हेलीकॉप्टर, सुखोई-25, 76 ड्रोन और 100 से ज्यादा रॉकेट सिस्टम तबाह हुए हैं। 

इसके अलावा 33 कमांड पोस्ट व 14 आयुध भंडार भी तबाह किए हैं। रूस के मुताबिक युद्ध में अबतक करीब 30 हजार यूक्रेनी सैनिकों की मौत हुई है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र व अन्य पक्षों के विश्लेषकों के मुताबिक यूक्रेन ने करीब 14 हजार सैनिक खोए हैं। 

जहाज पर हमले का रूसी दावा झूठा 
संयुक्त राष्ट्र ने दावा जहां किया है कि रूस ने शनिवार को जहां यूक्रेन की तरफ से उसके जंगी और नागरिक पोतों पर हमले की बात कही, असल में शनिवार को उस जगह कोई जहाज मौजूद ही नही थी। सुरक्षा परिषद में रूस के आरोप का जवाब देते हुए यूएन एड चीफ मार्टिन ग्रिफिथ्स ने सोमवार को कहा कि 29 अक्तूबर की रात को जिस समय और जगह रूस अपने जहाजों पर हमले का आरोप लगा रहा है, तब वहां कोई भी जहाज मौजूद होने की जानकारी नहीं है।

माइकोलेइव व खेरसान में घमासान जारी

  • मंगलवार को रूस ने माइकोलेइव पर मिसाइल हमले किए, जिससे चार से ज्यादा बहुमंजिला इमारतों को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेनी सेना के मुताबिक हमले में एक नागरिक की मौत हुई है, जबकि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीं, रूस खेरसान से लोगों को लगातार निकाल रहा है। रूसी सेना के मुताबिक यूक्रेनी सेना यहां काखोवका बांध को निशाना बना सकती है, जिससे पूरा खेरसान बाढ़ में डूब सकता है।
  • यूक्रेन का दावा है कि रूस खेरसान से लोगों को जबरन बंदी बनाकर ले जा रहा है। रूसी सेना के मुताबिक सोमवार से मंगलवार के दौरान खेरसान में यूक्रेन के 70 सैनिक मारे गए हैं। वहीं, यूक्रेनी वायुसेना ने दावा किया है कि खेरसान में तीन मिनट में दो रूसी केए-25 हेलीकॉप्टर मार गिराए हैं।

रूस ने यूक्रेन से मांगी सुरक्षा गारंटी
अनाज समझौते से हटने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि रूस मौजूदा शर्तों के साथ अब समझौते में वापस नहीं आ सकता। पुतिन ने कहा, यूक्रेन को रूस के नागरिक जहाजों के सुरक्षित आवागमन की गारंटी देनी होगी, इसके बाद ही समझौते में लौटने पर विचार करेंगे।

सैनिक भर्ती अभियान पूरा
पुतिन ने बताया कि रूस का तीन लाख सैनिक भर्ती करने का अभियान पूरा हो चुका है। इनमें से करीब 40 हजार सैनिक युद्ध के मैदान में हैं, जबकि 2,60,000 को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जब पुतिन ने अनिवार्य सैन्य भर्ती का एलान किया था, तो पूरे रूस में युद्ध विरोधी प्रदर्शन हुए थे।

अमेरिका नहीं चाहता बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को एक रूसी टीवी चैनल पर कहा कि अमेरिका बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था नहीं बनने देना चाहता। इसी वजह से रूस को कमजोर करने की साजिशें रच रहा है और चीन के उदय को रोकने के प्रयास कर रहा है। लावरोव ने कहा कि पश्चिमी देश अमेरिका का साथ देकर अपने नागरिकें के साथ ही मानवता के प्रति धोखा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेनी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अमेरिका के मोहरे न बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed