फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis: Fierce fighting in Severodnetsk, Ukraine, deteriorating situation, Russia accused of false propaganda

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन के सेवेरोदेनेत्सक में भीषण लड़ाई, बिगड़ती जा रही स्थिति, रूस पर झूठे प्रचार का आरोप

Sat, 11 Jun 2022 06:18 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव (यूक्रेन)।
एजेंसी, कीव (यूक्रेन)। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 11 Jun 2022 06:18 AM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताते हुए कहा, रूस जैसे देश पर बाहर से नियंत्रण करना असंभव है। उन्होंने कहा, मॉस्को के पास भारत और चीन ही नहीं, बल्कि लैटिन अमेरिका और अफ्रीका के देशों के साथ भी सहभागिता बनाने का मौका है।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis: Fierce fighting in Severodnetsk, Ukraine, deteriorating situation, Russia accused of false propaganda
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है। बृहस्पतिवार को यूक्रेन के सेवेरोदेनेत्सक शहर में लड़ाई जारी रही। यूक्रेन की पूर्वी लोहांस क्षेत्र के सैन्य प्रशासन प्रमुख सेरही हेयडे ने कहा कि स्थिति लगातार बिगड़ रही है। हम नियंत्रण बनाए रखने के सभी प्रयास कर रहे हैं। हेयडे ने रूस पर आरोप लगाया कि वह सेवेरोदेनेत्सक पर जीत का झूठा प्रचार कर रहा है।
विज्ञापन


हालांकि स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को हुई खतरनाक लड़ाई के बाद पूर्वी यूक्रेन के प्रमुख शहर सेवेरोदेनेत्सक का अधिकतर हिस्सा रूसी सेना के नियंत्रण में है। शहर लिसिनसांस्क में सीधी लड़ाई नहीं हो रही, लेकिन रूसी सेना ने भारी गोलाबारी की है। सेवेरोदेनेत्सक में लगातार सड़क पर लड़ाई जारी है।
विज्ञापन


रूस जैसे देश पर बाहर से नियंत्रण असंभव : पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताते हुए कहा, रूस जैसे देश पर बाहर से नियंत्रण करना असंभव है। उन्होंने कहा, मॉस्को के पास भारत और चीन ही नहीं, बल्कि लैटिन अमेरिका और अफ्रीका के देशों के साथ भी सहभागिता बनाने का मौका है। उन्होंने युवा आंत्रप्रिन्योर के साथ एक बैठक के दौरान कहा, दुनिया बड़ी और विविधता से भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन को सुनाई मौत की सजा
रूस की अदालत ने ब्रिटेन के दो और मोरक्को के एक नागरिक को मौत की सजा सुनाई है। अदालत के मुताबिक, इन्होंने यूक्रेनी सेना के लिए विदेशी लड़ाकों के रूप में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed