फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis EU also imposed restrictions on Putin daughters After America Ukrainian leaders Latest Update

यूक्रेन संकट: अमेरिका के बाद ईयू ने भी पुतिन की दोनों बेटियों पर लगाई पाबंदी, यूक्रेनी नेताओं ने कहा- और भी भयानक मंजर सामने आएंगे

Fri, 08 Apr 2022 08:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेर्निहीव/ब्रुसेल्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेर्निहीव/ब्रुसेल्स Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 08 Apr 2022 08:58 PM IST
सार

यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबो ने आगाह किया कि रूसी सैनिकों की वापसी के बाद भी देश की मुश्किलें कम नहीं होंगी। कीव के निकट बूचा शहर के मेयर अनातोली फेडोरुक ने कहा कि जांचकर्ताओं ने कम से कम ऐसी तीन जगहों का पता लगाया है, जहां रूसी हमलों के दौरान आम नागरिकों को सामूहिक रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। ज्यादातर की मौत गोलीबारी से हुई, न कि गोलाबारी से।
 

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis EU also imposed restrictions on Putin daughters After America Ukrainian leaders Latest Update
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के 44वें दिन यूक्रेनी नेताओं ने कहा, रूसी सैनिक सब कुछ तबाह करके लौट रहे हैं। ऐसे में आगामी दिनों में और भी भयावह मंजर दिखाई दे सकते हैं। इस बीच, दो दिन पूर्व अमेरिका के बाद अब ईयू ने भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोनों बेटियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।

विज्ञापन


ईयू (यूरोपीय संघ) ने यह कार्रवाई रूस को लक्षित करने वाली नई पाबंदियों के तहत की है। ईयू ने उन लोगों की एक अद्यतन सूची तैयार की है जिनकी संपत्ति जब्त की जाएगी और उन पर यात्रा प्रतिबंध भी लगाए जाएंगे। इनमें पुतिन की बेटी मारिया वोरोनत्सोवा और कतरीना तिखोनोवा के नाम भी शामिल हैं। हालांकि प्रतिबंधों की सार्वजनिक घोषणा नहीं हुई है। 
विज्ञापन


उधर, यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबो ने आगाह किया कि रूसी सैनिकों की वापसी के बाद भी देश की मुश्किलें कम नहीं होंगी। कीव के निकट बूचा शहर के मेयर अनातोली फेडोरुक ने कहा कि जांचकर्ताओं ने कम से कम ऐसी तीन जगहों का पता लगाया है, जहां रूसी हमलों के दौरान आम नागरिकों को सामूहिक रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। ज्यादातर की मौत गोलीबारी से हुई, न कि गोलाबारी से।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन बढ़ रही मृतक संख्या
बूचा शहर के मेयर ने कहा कि शहर में हर दिन मृतकों की संख्या बढ़ रही है। अनातोली फेडोरुक ने कहा, पहले शहर की आबादी 50 हजार थी जो अब सिर्फ 3,700 बची है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने रात्रि संबोधन में कहा, बूचा में जो भयावह मंजर सामने आए हैं, वे केवल शुरुआत हो सकते हैं। यहां से 30 किलोमीटर दूर बोरोदियांका शहर में भी हताहतों की संख्या अधिक है। वहां के हालात और भयावह हो सकते हैं।

जापान ने 8 रूसी राजनयिकों को किया निष्कासित
जापान सरकार ने कहा है कि वह यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर अपने देश से आठ रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर रही है। जापानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हिकारिको ओनो ने कहा कि उप विदेश मंत्री ताकेओ मोरी ने रूसी राजदूत मिखाइल गालुजिन को इस बारे में सूचित कर दिया है।


मानवाधिकार संस्था से रूसी निलंबन ‘सार्थक कदम’: बाइडन
राष्ट्रपति जो बाइडन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के वीटो का अधिकार रखने वाले सदस्य देश रूस को संगठन की प्रमुख मानवाधिकार संस्था से निलंबित करने के फैसले की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विश्व बिरादरी के इस ‘सार्थक कदम’ ने यह दिखाया है कि कैसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्ध ने उनके देश को विश्व स्तर पर अलग-थलग कर दिया है। मानवाधिकार परिषद में रूसी संघ की सदस्यता के निलंबन अधिकार’ शीर्षक वाले प्रस्ताव के पक्ष में 93 मत पड़े, जबकि भारत सहित 58 देश अनुपस्थित रहे। बाइडन ने कहा, रूसी सेना युद्ध अपराध कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed