फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis: attack on oil extraction platform in Crimea, Russia claims occupied Siversky Donetsk river area and Toshkivka City

Russia Ukraine Crisis : क्रीमिया में तेल निकालने वाले प्लेटफॉर्म पर यूक्रेन का हमला, रूस का दावा- सिवरस्की दोनेस्क नदी क्षेत्र और तोशकिवका शहर पर कब्जा

Wed, 22 Jun 2022 01:07 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 22 Jun 2022 01:07 AM IST
सार

रूस के पत्रकार दिमित्रि मुरातोव को शांति के लिए मिले नोबेल पुरस्कार की नीलामी 10.35 करोड़ डॉलर में हुई है। एक अनजान खरीदार ने इसे खरीदा है। उन्होंने पुरस्कार राशि का बड़ा हिस्सा युद्धग्रस्त यूक्रेन के अनाथ बच्चों पर खर्च करने का फैसला किया है, ताकि बच्चों को उनका भविष्य लौटाया जा सके।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis: attack on oil extraction platform in Crimea, Russia claims occupied Siversky Donetsk river area and Toshkivka City
यूक्रेन में मची तबाही का मंजर। - फोटो : PTI

विस्तार

रूस के कब्जे वाले क्रीमिया प्रांत में काला सागर से तेल निकालने वाले प्लेटफॉर्म पर यूक्रेन की सेना ने युद्ध के 118वें दिन हमला किया है। करीब चार माह से जारी इस जंग में यूक्रेन ने बाहर किसी बड़े रूसी ठिकाने पर पहली बार हमला किया है। उधर, पूर्व के सेवेरोदोनेस्क और लिसिचेंस्क शहरों के बड़े क्षेत्र पर रूसी कब्जा स्वीकारते हुए दक्षिणी प्रांत में हमले बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन


रूस समर्थित क्षेत्रीय प्रमुख ने जानकारी दी कि क्रीमिया के बाहरी क्षेत्र पर किए गए यूक्रेनी सेना के हमले में तीन लोग घायल हैं जबकि सात कर्मचारी लापता हैं। क्रेमलिन ने भी क्रीमिया में लापता कर्मियों की बात स्वीकारी है। बता दें, क्रीमिया पहले यूक्रेन का ही क्षेत्र था लेकिन 2014 में रूस ने उस पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन


ब्रिटिश खुफिया सैन्य अफसर ने यूक्रेनी सेना द्वारा पश्चिम की दी हुई हार्पून एंटी-शिप मिसाइलों के पहली बार सफल इस्तेमाल का दावा किया। उधर, रूसी सेना ने मंगलवार तड़के पूर्वी यूक्रेन के सेवेरोदोनेस्क शहर के पास सिवरस्की दोनेस्क नदी क्षेत्र तथा तोशकिवका शहर पर कब्जा करने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोपीय परिषद की बैठक से पहले रूस और बढ़ाएगा हमले : जेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) में उनके देश को शामिल करने को लेकर परिषद की बैठक से पूर्व रूस हमले और तेज करेगा। इस सप्ताह के अंत में होने वाले सम्मेलन में ईयू नेता यूक्रेन की सदस्यता का समर्थन कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस संबंध में अमेरिका ने तुर्की को भी मना लेने का दावा किया था। इस तरह यूक्रेन का विरोध कम हो सकता है। 

सेवेरोदोनेस्क पर हमले के लिए रूसी सेना ने जुटाए हथियार
लुहांस्क के सैन्य प्रमुख ने सेवेरोदोनेस्क शहर पर होने वाले रूसी हमले को लेकर आगाह किया है। सेरही हेयडे ने कहा रूसी सेना के पास शहर में बड़े पैमाने हमले के लिए पर्याप्त हथियार मौजूद है। उसने क्षेत्र के आस-पास भारी सैन्य उपकरण तैनात किए हैं। यहां शहर के अधिकांश हिस्से पर रूसी सेना का कब्जा है, सिर्फ औद्योगिक इलाके में फिलहाल लड़ाई जारी है।

ओडेसा बंदरगाह पर फंसे 14 देशों के 39 जहाज
रूस-यूक्रेन जंग के कारण यूक्रेनी ओडेसा बंदरगाह में 14 देशों के 39 मालवाहक जहाज फंसे हुए हैं। ये जहाज कालासागर में रूसी नौसेना की नाकाबंदी के चलते चार माह से कहीं नहीं निकल पा रहे हैं। यह जानकारी ओलेसा सैन्य प्रशासन के प्रमुख मैक्सिम मारचेंको ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को एक बैठक के दौरान दी। गत दिनों रूसी गोलाबारी से ओडेसा बंदरगाह को भारी नुकसान हुआ है।

रूसी पत्रकार मुरातोव का शांति नोबेल 10.35 करोड़ डॉलर में नीलाम
रूस के पत्रकार दिमित्रि मुरातोव को शांति के लिए मिले नोबेल पुरस्कार की नीलामी 10.35 करोड़ डॉलर में हुई है। एक अनजान खरीदार ने इस नोबेल प्राइस को खरीदा जो मुरातोव को पिछले साल फिलीपींस की पत्रकार मारिया रसा के साथ फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन की रक्षा के लिए मिला था। उन्होंने पुरस्कार राशि का बड़ा हिस्सा युद्धग्रस्त यूक्रेन के अनाथ बच्चों पर खर्च करने का फैसला किया है, ताकि बच्चों को उनका भविष्य लौटाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed