फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine conflicts: Huge military convoy of 100 trucks with soldiers seen towards Ukrainian border

युद्ध जैसे हालात: प्रतिबंध के बावजूद ढीले नहीं पड़े पुतिन के तेवर, अब यूक्रेन की सीमा की ओर जाते दिखे 100 से ज्यादा मिलिट्री ट्रक

Wed, 23 Feb 2022 08:41 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 23 Feb 2022 08:41 AM IST
सार

रूस की संसद ने ने देश के बाहर सैन्य बलों का प्रयोग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद 100 से ज्यादा रूसी सेना के ट्रकों को यूक्रेन की सीमा की ओर जाता देखा गया है। उधर, अमेरिका ने भी बाल्टिक देशों में अपने सैनिक व हथियार भेज दिए हैं। 

विज्ञापन
Russia Ukraine conflicts: Huge military convoy of 100 trucks with soldiers seen towards Ukrainian border
रूस-यूक्रेन विवाद - फोटो : Twitter @AbdulsatarBoch1

विस्तार

यूक्रेन के खिलाफ अपनी योजना तय कर चुका रूस, अमेरिका-यूरोप की धमकियों के बावजूद पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है। अब खबर आ रही है कि रूस के 100 से ज्यादा मिलिट्री ट्रक और सैनिक यूक्रेन की ओर से जाते दिखाई दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये ट्रक ऐसे समय पर दिखाई दिए हैं, जब यूक्रेन के दो शहरों पर रूसी कब्जे की आशंका गहराती जा रही है। दरअसल, रूस इस तरह के आक्रामक कदम तब उठा रहा है, जब वह युद्धाभ्यास के बहाने यूक्रेन को तीन तरफ से घेर चुका है। 

विज्ञापन


देश के बाहर सेना के प्रयोग के प्रस्ताव को मंजूरी
रूस-यूक्रेन संकट के बीच दोनों देशों की सीमा पर हालात बिगड़ने के आसार हैं। दरअसल, रूस की संसद ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत वे अपनी सेना को दूसरे देश में कार्रवाई करने के लिए भेज सकते हैं। इसे लेकर पुतिन ने कहा कि अभी उनके पास सारे विकल्प खुले हैं। इसी के बाद रूस के मिलिट्री ट्रक और सैनिक यूक्रेन की सीमा की ओर जाते देखे गए हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका ने बाल्टिक देशों में भेजे सैनिक व हथियार
उधर, रूस के कदम के बाद अमेरिका की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस पर कड़े प्रतिबंध तो लगाए ही हैं, इसके अलावा उन्होंने बाल्टिक देशों में अमेरिकी सैनिक व हथियार भेजे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति पहले ही कह चुके हैं कि नाटो अपनी एक इंच जमीन की भी रक्षा करेगा। दोनों शक्तिशाली देशों के बीच गहराते टकराव से बड़े युद्ध की आशंका भी गहरी होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने तैयार की रूपरेखा 
रूस की आक्रामकता पर अंकुश लगाने के लिए अमेरिका ने रूपरेखा तैयार की है। अमेरिका का मानना है कि यूक्रेन के साथ बढ़े तनाव में रूस स्पष्ट रूप से हमलावर है। बाइडन ने पूर्वी यूक्रेन में दो अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता देने के पुतिन के फैसले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। बाइडन ने कहा कि, दो वित्तीय संस्थान वीईबी और रूस के सैन्य बैंक अब प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं। रूसी अभिजात वर्ग और उनके परिवारों के खिलाफ और प्रतिबंधों लगाए जाने की संभावना है। अमेरिका यूक्रेन को और अधिक रक्षात्मक सहायता भेज रहा है और बाल्टिक सहयोगियों के साथ अमेरिकी सेना तैनात कर रहा है, जो नाटो के सदस्य हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed