फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Conflict US will send at least 275 million dollar new weapons

Russia-Ukraine Conflict: अमेरिका यूक्रेन को 23 अरब रुपये से अधिक के हथियार देगा, विदाई से पहले बाइडन का फैसला

Wed, 20 Nov 2024 02:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 02:45 AM IST
सार

रूस और यूक्रेन का युद्ध 1000 दिन से जारी है। अनुमान के मुताबिक, 10 लाख से अधिक मौतें हो चुकी हैं। 21वीं सदी के सबसे हिंसक संघर्ष के बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन को हथियारों की नवीनतम खेप भेजने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine Conflict US will send at least 275 million dollar new weapons
जो बाइडन, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन यूक्रेन को कम से कम 275 मिलियन डॉलर (23 अरब 23 करोड़ 13 लाख से अधिक रुपये) के नए हथियार भेजेगा, ताकि वह रूस के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत कर सके। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन द्वारा उठाया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति बाइडन चाहते हैं कि दो महीनों में यूक्रेन को जितना संभव हो सके, उतनी मदद मिले। बता दें कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति का चुनाव जीत चुके हैं और वह 20 जनवरी 2025 को शपथ ग्रहण करेंगे।  

विज्ञापन


हथियारों की नवीनतम खेप यूक्रेन को और ताकतवर बनाने के लिए भेजी जा रही है, खासकर जब संघर्ष वृद्धि की चिताएं बढ़ रही हैं। दोनों पक्ष अधिक लाभ हासिल करने के लिए जोर दे रहे हैं, क्योंकि ट्रंप ने युद्ध को शीघ्र समाप्त करने की कसम खाई है। 
विज्ञापन


17 नवंबर को बाइडन ने लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की दी थी अनुमति
17 नवंबर को राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को अमेरिका से सप्लाई की गई लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। इसके बाद, 19 नवंबर को यूक्रेन ने टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) का इस्तेमाल किया। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सेना ने दावा किया है कि यूक्रेन ने रात को रूस के ब्रांस्क क्षेत्र पर छह अमेरिकी एटीएसीएमएस मिसाइलें दागी हैं। यूक्रेन ने पहले भी एटीएसीएमएस का इस्तेमाल किया था, लेकिन ये इस्तेमाल सीमावर्ती इलाकों तक सीमित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है एटीएसीएमएस मिसाइल सिस्टम
यह जमीन से जमीन पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जो 300 किलोमीटर दूर तक के लक्ष्य को भेद सकती है। लंबी दूरी तक मार करने की वजह से ही यह मिसाइल यूक्रेन के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। 

नई मदद में ये हथियार शामिल
अमेरिका से मिलने वाली नई मदद में यूक्रेन को वायु रक्षा, हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (एचआईएमएआरएस), 155 मिमी और 105 मिमी आर्टिलरी राउंड, जेवलिन एंटी-आर्मर युद्ध सामग्री और अन्य उपकरण मिलेंगे। ये हथियार पेंटागन द्वारा यूक्रेन की फौज को जल्द से जल्द भेजे जाएंगे।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed