फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine Conflict: Russian missiles kill 5 in Ukraine as Kremlin mulls ceasefire prospects

Russia-Ukraine Conflict: यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमले में पांच की मौत, अमेरिका-यूक्रेन वार्ता पर रूस की नजर

Wed, 12 Mar 2025 08:14 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव / मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव / मॉस्को Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 12 Mar 2025 08:14 PM IST
सार

अमेरिका और यूक्रेन के बीच हुई बातचीत के बाद यूक्रेन युद्धविराम पर बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हो गया है। अब इस पर रूस को फैसला लेना है। इस बीच रूस की तरफ से यूक्रेन में किए गए मिसाइल हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Russia-Ukraine Conflict: Russian missiles kill 5 in Ukraine as Kremlin mulls ceasefire prospects
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के मिसाइल हमले में मंगलवार को यूक्रेन में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हमला ऐसे समय हुआ जब अमेरिका ने यूक्रेन को सैन्य मदद फिर से शुरू कर दी है और 30 दिनों के युद्धविराम पर बातचीत के संकेत मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, रूस की तरफ से किए गए हमलों में ओडेसा बंदरगाह पर जहाज में चार सीरियाई नागरिकों की मौत हुई, जो यूक्रेनी गेहूं को अल्जीरिया भेजने के लिए चढ़ा कर रहे थे। वहीं एक अन्य मिसाइल हमले में राष्ट्रपति जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रीह में एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ceasefire: 'अब रूस को भी मनाए अमेरिका', युद्ध विराम के लिए राजी होने के बाद बोला यूक्रेन; फ्रांस ने कही यह बात
विज्ञापन


अमेरिका-यूक्रेन समझौता और युद्धविराम पर चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को फिर से सैन्य मदद देने का फैसला किया है, जिसमें खुफिया जानकारी साझा करना भी शामिल है। इसके साथ ही अमेरिका ने रूस को 30 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव पर विचार करने को कहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, 'यूक्रेन गोलीबारी रोकने और बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है। अब फैसला रूस को लेना है।' वहीं अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ इस हफ्ते मॉस्को जा सकते हैं और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ceasefire: क्या अब थमेगी जंग? रूस के साथ 30 दिन के संघर्ष विराम के लिए तैयार यूक्रेन, अब गेंद रूस के पाले में

युद्धविराम पर रूस का रुख और संभावित शर्तें
केमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि वे अमेरिकी प्रस्ताव की विस्तृत जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं रूसी सांसद कोन्सटेंटिन कोसाचेव ने कहा, 'रूस युद्ध के मैदान पर बढ़त बना रहा है, इसलिए समझौते हमारे शर्तों पर होने चाहिए, न कि अमेरिका के।' जानकारी के मुताबिक रूस युद्धविराम के दौरान पश्चिमी सैन्य मदद पर रोक और यूक्रेन में चुनाव कराने जैसी शर्तें रख सकता है। इधर रूसी खुफिया एजेंसी एसवीआर के प्रमुख सेर्गेई नारिश्किन और सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने फोन पर बातचीत की है। इस दौरान साझा हितों और संकट प्रबंधन पर चर्चा हुई।

युद्धविराम प्रस्ताव पर दुनिया की नजर
वहीं युद्धविराम के प्रस्ताव का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वागत किया और कहा, 'अब गेंद रूस के पाले में है।' जबकि अमेरिका ने रूस से साफ जवाब देने को कहा कि क्या वह युद्ध रोकने को तैयार है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed