फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Conflict Russia surrounded Ukraine Border America prepares to send warships

टकराव: रूस ने यूक्रेन को चारों तरफ से घेरा, अमेरिका ने की जंगी जहाज भेजने की तैयारी, यूरोप में हाई अलर्ट जैसे हालात

Sun, 11 Apr 2021 12:57 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वोरोनेक (पूर्वी यूरोप)
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वोरोनेक (पूर्वी यूरोप) Published by: देव कश्यप Updated Sun, 11 Apr 2021 12:57 AM IST
सार

  • जर्मनी की अपील के बाद भी रूस ने डोनबास के वोरोनेक और क्रासनोडर में तैनात की गई तोपों को पीछे नहीं किया है
  • स्थानीय स्तर पर रूसी समर्थकों वाले डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र में भी रूस ने विद्रोह भड़काने की तैयारी कर रखी है

विज्ञापन
Russia Ukraine Conflict Russia surrounded Ukraine Border America prepares to send warships
Russia-Ukraine (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

यूक्रेन सीमा के पास रूस ने अपना सैन्य जमावड़ा एक सप्ताह में बढ़ा दिया है। उसने यूरोप से लगे यूक्रेन को चारों तरफ से घेर लिया है। जर्मनी की अपील के बाद भी रूस ने डोनबास के वोरोनेक और क्रासनोडर में तैनात की गई तोपों को पीछे नहीं किया है। इसके चलते यूरोप में हाई अलर्ट जैसे हालात हैं। उधर, अमेरिका ने भी काला सागर में अपने दो जंगी जहाज भेजने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


खुफिया समूह द कंफ्लिक्ट इंटेलिजेंस के एक विश्लेषण के मुताबिक, क्षेत्र में साइबेरिया की तरफ से दूर से आने वाले सैन्य वाहनों के काफिले तेजी से बढ़े हैं। रूस ने पूर्वी डोनबास के वोरोनेक और क्रासनोडर में हजारों सैनिक टैंक और मिसाइलें तैनात कर दी हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर रूसी समर्थकों वाले डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र में भी रूस ने विद्रोह भड़काने की तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन


सैटेलाइट व सोशल मीडिया में आई तस्वीरें बताती हैं कि पूरे विवादित इलाके में रूस ने यूक्रेन को घेर लिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार शाम को सीमाई क्षेत्रों का दौरा भी किया। उधर, रूसी संसद के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में हालात ‘बेहद अस्थिर’ हैं। उन्होंने चेताया, क्षेत्र में यूक्रेन को लेकर जिस तरह की कार्रवाई चल रही है उससे ‘युद्ध’ का खतरा बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य घेराबंदी पर ईयू-अमेरिका चिंतित
पूर्वी यूरोप के जिस विवादित क्षेत्र (डोनबास) में रूस ने सेना तैनात की है वहां 2014 से रूसी समर्थक अलगाववादियों का कब्जा है। रूस इसका लाभ उठाकर क्षेत्र में सैन्य घेराबंदी कर रहा है। यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका ने इस घेराबंदी पर चिंता जताई है। जर्मनी ने कहा है कि वह रूस के खिलाफ नाटो देशों की हर कार्रवाई का समर्थन करेगा।

रूसी राजनयिकों के आक्रामक बयान
रूसी राजनयिकों ने शुक्रवार को जो बयान दिए वह आग में घी डालने वाले हैं। रूसी राष्ट्रपति के शीर्ष सहयोगी दमित्री पेस्कोव ने कहा, यूक्रेन द्वारा क्षेत्र के रूसी नागरिकों पर किया कोई भी अत्याचार ‘यूक्रेन के अंत की शुरुआत’ होगी। ब्लादिमीर पुतिन के उप प्रमुख दमित्री कोजाक ने कहा, मॉस्को पहले कार्रवाई नहीं करेगा, लेकिन यदि कीव ने कोई कदम उठाया तो इसकी प्रतिक्रिया पैर पर नहीं, मुंह पर गोली मारकर दी जाएगी।

अमेरिकी जंगी जहाज बढ़ाएंगे तनाव
अमेरिका ने अपने जंगी जहाज बोसफोरस के रास्ते भेजने के लिए तुर्की से अनुमति मांगी है। तुर्की ने पुष्टि की है कि अमेरिका के जहाज 14 और 15 अप्रैल को इस समुद्री रास्ते से गुजरेंगे। क्षेत्र में अमेरिकी जहाजों के आने के बाद यहां तनाव और बढ़ने की आशंका है। इस बीच, यूक्रेन ने भी नाटो में शामिल होने की कोशिशें बढ़ा दी हैं। अमेरिका इसके समर्थन में है जबकि रूस भड़क रहा है।


रूस ने आक्रामक कार्रवाई की तो नतीजे भुगतने होंगे : अमेरिका
अमेरिका ने पूर्वी यूक्रेन में आक्रामक कार्रवाई करने पर रूस को नतीजे भुगतने के लिए चेताया है। उसने कहा, बाइडन प्रशासन इस संबंध में रूस के खिलाफ अपनी नीति की समीक्षा कर रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिका रूसी सैनिकों के यूक्रेन की तरफ बढ़ने के मामले पर क्षेत्र में अपने साझेदारों और सहयोगियों से वार्ता कर रहा है। साकी ने कहा, यूक्रेन पर कार्रवाई के परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इनमें से कुछ प्रत्यक्ष तो कुछ अप्रत्यक्ष होगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed