{"_id":"6350e58c4232be73c934c5b2","slug":"russia-set-an-example-of-friendship-map-shows-pok-and-aksai-chin-part-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"PoK: रूस ने पेश की दोस्ती की मिसाल, पीओके व अक्साई चिन को बताया भारत का हिस्सा, चीन-पाक को झटका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PoK: रूस ने पेश की दोस्ती की मिसाल, पीओके व अक्साई चिन को बताया भारत का हिस्सा, चीन-पाक को झटका
Thu, 20 Oct 2022 12:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:59 PM IST
सार
यह नक्शा रूसी सरकार ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों का नक्शा जारी किया है। उससे भारत-रूस की दोस्ती की गहरी जड़ें साफ नजर आ रही हैं। पाकिस्तान और चीन भी एससीओ के सदस्य हैं, उनकी परवाह किए बिना रूस ने यह नक्शा जारी किया है।
विज्ञापन
रूस ने जारी किया एससीओ का मैप।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस व भारत के ऐतिहासिक दोस्ती कई मौकों पर खरी उतरी है। एक बार फिर जब पाकिस्तान व चीन आतंकवाद के समर्थन पर एक सुर में बोल रहे हैं, वहीं, रूस ने एक नक्शा जारी कर इन दोनों देशों की बोलती बंद करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक द्वारा जारी एक नक्शे में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन के साथ अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्धाख को भी भारत का अभिन्न हिस्सा दर्शाया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, यह नक्शा रूसी सरकार ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों का नक्शा जारी किया है। उससे भारत-रूस की दोस्ती की गहरी जड़ें साफ नजर आ रही हैं। पाकिस्तान और चीन भी एससीओ के सदस्य हैं, उनकी परवाह किए बिना रूस ने यह नक्शा जारी किया है। रूस द्वारा जारी इस नक्शे से विश्व मंच व शंघाई सहयोग संगठन के बीच भारत की स्थिति और मजबूत हुई है। भारत के सरकारी सूत्रों ने कहा है कि एससीओ के संस्थापक सदस्यों में होने के नाते रूस ने नक्शे का सही ढंग से चित्रण कर रिकॉर्ड स्थापित किया है।
विज्ञापन
चीन ने अपने हिस्से में दिखाए भारत के हिस्से
उधर, चीन ने भी एससीओ के लिए जारी अपने नक्शे में भारत के कुछ इलाकों को अपना बताया है। यह उसकी विस्तारवादी नीति का परिचायक है। पाकिस्तान के लिए भी यह नक्शा एक झटका इसलिए है, क्योंकि कुछ दिनों पूर्व अमेरिकी राजदूत ने पीओके की यात्रा के दौरान इस इलाके को 'आजाद कश्मीर' बताया था। वहीं, जर्मनी के विदेश मंत्री ने भी हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद को सुलझाने में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता का सुझाव दिया था।