फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia seeks expansion in ties with Pakistan says Foreign Minister Lavrov in apparent hit to India relations n

भारत को दो दिन में दो झटके!: पहली बार तेल की खेप भेजने के बाद रूस बोला- पाकिस्तान से संबंध बढ़ाना चाहते हैं

Tue, 13 Jun 2023 01:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 13 Jun 2023 01:07 PM IST
सार

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बयान ने मॉस्को-दिल्ली के रिश्तों को लेकर भारत की चिंता बढ़ा दी है। लावरोव ने कहा कि रूस आगे भी पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर देगा।

विज्ञापन
Russia seeks expansion in ties with Pakistan says Foreign Minister Lavrov in apparent hit to India relations n
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव - फोटो : twitter

विस्तार

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच लगातार बदलती वैश्विक परिस्थितियों का असर अब एशिया और हिंद प्रशांत क्षेत्र में भी दिखने लगा है। खासकर भारत के कुछ देशों से रिश्तों में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते अमेरिका के पहले राजकीय दौरे पर जाएंगे, वहीं दूसरी तरफ रूस ने पहली बार कच्चे तेल की खेप पाकिस्तान को भेज कर अपने रिश्तों की नई इबारत लिख दी है। इतना ही नहीं अब तक भारत के साथ रिश्तों की मिसाल देने वाले रूस ने अब पाकिस्तान के साथ रिश्ते बढ़ाने में भी दिलचस्पी दिखाई है, जो कि भारत के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। 
विज्ञापन


रूस को लेकर क्या हैं भारत के लिए बड़े झटके की बात?
गौरतलब है कि सोमवार को ही रूस से सस्ते कच्चे तेल की पहली खेप कराची बंदरगाह पहुंची थी। भारत के लिए इसे एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि रूस और भारत के संबंध मजबूत रहे हैं और वाणिज्यिक तौर पर मॉस्को और इस्लामाबाद काफी करीब नहीं रहे। हालांकि, चीन के कहने पर अब रूस ने पाकिस्तान को भी कच्चे तेल की खेप भेजी है, जो कि भारत के हितों के लिए चुनौती पेश करने वाली बात है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री के बयान ने बढ़ाई भारत की चिंता
इस बीच मंगलवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बयान ने मॉस्को-दिल्ली के रिश्तों को लेकर भारत की चिंता बढ़ा दी है। लावरोव ने कहा कि रूस आगे भी पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर देगा। लावरोव का यह बयान पाकिस्तान और रूस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर आया। उन्होंने कहा कि रूस ने पाकिस्तान को हमेशा आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए एक अहम अंतरराष्ट्रीय साझेदार के तौर पर देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लावरोव ने आगे कहा, "हम जानते हैं कि रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए पाकिस्तानियों में काफी रुचि और सम्मान है।" उन्होंने कहा कि पिछली सदी के तीन-चौथाई काल में हमारे द्विपक्षीय संबंधों ने कई उतार-चढ़ाव देखे। रूस हमेशा से पाकिस्तान के साथ संबंध बढ़ाना चाहता है और हम कभी अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे नहीं हटे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed