फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia says Ukraine tried attack Putin's residence Moscows negotiating stance under review Volodymyr Zelenskyy

Russia: रूस का दावा- यूक्रेन ने 91 ड्रोन के जरिये पुतिन के घर को बनाया निशाना, जेलेंस्की बोले- ये झूठ है

Mon, 29 Dec 2025 09:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Dec 2025 09:17 PM IST
सार

Russia: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दावा किया कि यूक्रेन ने नोवगोरोद क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक आवास पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की, जिसे रूसी वायु रक्षा ने नाकाम कर दिया। लावरोव ने कहा कि यह हमला शांति वार्ता के दौरान हुआ और ऐसे में मॉस्को अपनी वार्ता से जुड़ी स्थिति की समीक्षा करेगा।

विज्ञापन
Russia says Ukraine tried attack Putin's residence Moscows negotiating stance under review Volodymyr Zelenskyy
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को दावा किया कि यूक्रेन ने नोवगोरोद क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक आवास पर हमला करने की कोशिश की हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद मॉस्को अपनी (शांति) वार्ता से जुड़ी स्थिति की समीक्षा करेगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


लावरोव के मुताबिक, 28 दिसंबर की रात यूक्रेन ने 91 लंबी दूरी के ड्रोन के जरिये रूसी राष्ट्रपति के सरकारी आवास को निशाना बनाया। उन्होंने दावा किया कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने सभी ड्रोन को नष्ट कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान: चिनाब परियोजना पर बौखलाया पड़ोसी देश, सांसद बोली- पानी को हथियार बना रहा भारत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह की 'गैरजिम्मेदार कार्रवाइयां' बिना जवाब के नहीं छोड़ी जाएंगी। उन्होंने इसे 'राज्य प्रायोजित आतंकवाद' करार दिया। लावरोव ने बताया कि रूस की सशस्त्र सेनाओं ने जवाबी हमलों के लिए लक्ष्य पहले ही तय कर लिए हैं।


रूसी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन के साथ संभावित शांति समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस बातचीत से पीछे नहीं हटेगा। लेकिन मॉस्को की बातचीत से जुड़ी स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 'भगोड़े' वाले वीडियो पर ललित मोदी ने मांगी माफी: MEA के बयान के बाद यू-टर्न, कहा-भावनाएं आहत हुई हों तो...

हमले के लिए माहौल बनाने की कोशिश कर रहा रूस: जेलेंस्की
वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इन आरोपों को झूठ बताया। उन्होंने कहा कि रूस कीव में सरकारी इमारतों पर हमले के लिए माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

इस बीच, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमले के समय राष्ट्रपति पुतिन उस आवास में मौजूद थे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed