{"_id":"6858c7b9a9d25239fd0074df","slug":"russia-said-many-nations-ready-to-supply-their-nuclear-warheads-to-iran-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: 'कई देश ईरान को अपने परमाणु हथियार देने के लिए तैयार', रूस का बड़ा बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: 'कई देश ईरान को अपने परमाणु हथियार देने के लिए तैयार', रूस का बड़ा बयान
Mon, 23 Jun 2025 08:49 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 23 Jun 2025 08:49 AM IST
सार
पूर्व रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि इस्राइली जनता लगातार हमले के डर में जी रही है और इस्राइल में जगह-जगह बम धमाके हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान पर हुआ अमेरिका का हमला न सिर्फ ईरान को और मजबूत बनाएगा बल्कि पूरी दुनिया में ईरान के लिए समर्थन बढ़ेगा।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर हमले के बाद से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री ने रविवार को बताया कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के लिए रूस का दौरा करेंगे। दोनों नेताओं की मुलाकात सोमवार को हो सकती है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि 'रूस, ईरान का दोस्त है। हम हमेशा एक दूसरे से सलाह मशविरा करते हैं। मैं मॉस्को जा रहा हूं और कल सुबह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ गंभीर मुद्दे पर चर्चा होगी।'
'ट्रंप ने एक और युद्ध शुरू किया'
रूस के पूर्व राष्ट्रपति और राष्ट्रपति पुतिन के खास दिमित्री मेदवेदेव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक और युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया। मेदवेदव ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'ट्रंप शांतिदूत बनकर आए थे, लेकिन उन्होंने अमेरिका को एक नए युद्ध में झोंक दिया है।' मेदवेदेव ने ये भी लिखा कि कई देश हैं, जो अपने परमाणु हथियार ईरान को देने के लिए तैयार हैं। हालांकि मेदवेदेव ने उन देशों का नाम नहीं लिया।
पूर्व रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि इस्राइली जनता लगातार हमले के डर में जी रही है और इस्राइल में जगह-जगह बम धमाके हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान पर हुआ अमेरिका का हमला न सिर्फ ईरान को और मजबूत बनाएगा बल्कि पूरी दुनिया में ईरान के लिए समर्थन बढ़ेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- US vs Iran: कहीं उल्टा न पड़ जाए ईरान पर हमलों का ट्रंप का दांव, तेहरान के पलटवार पर दुनियाभर की निगाहें
ईरान ने बातचीत से किया इनकार
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अब अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत से इनकार कर दिया है। अराघची ने कहा कि हम कूटनीतिक तरीके से मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बीच में ही इस्राइल ने हमला करके उस बातचीत की कोशिश को खत्म कर दिया। ईरानी विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि वे जिनेवा में यूरोपीय देशों के साथ कूटनीतिक स्तर पर बातचीतहो रही थी, लेकिन इसके बीच ही अमेरिका ने हमला करके इसे भी खत्म कर दिया। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि 'ईरान ने नहीं अमेरिका ने बातचीत खत्म की है और उन्होंने धोखा दिया है। उन्होंने साबित किया है कि वे कूटनीति की भाषा नहीं समझते और सिर्फ धमकी और ताकत की भाषा ही जानते हैं।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन