फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia: Putin US Envoy Witkoff Discuss Ukraine 28-Point Peace Plan Meeting Update hindi News

Russia: पुतिन ने US प्रतिनिधिमंडल के दूत विटकॉफ से मुलाकात की; यूक्रेन शांति प्रयासों पर कूटनीतिक हलचल तेज

Wed, 03 Dec 2025 01:35 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 03 Dec 2025 01:35 AM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुश्नर के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। अमेरिका की 28-सूत्रीय शांति योजना पर यह चर्चा हुई।

विज्ञापन
Russia: Putin US Envoy Witkoff Discuss Ukraine 28-Point Peace Plan Meeting Update hindi News
शांति योजना पर बैठक - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जारेड कुश्नर के साथ बातचीत की। यह बैठक यूक्रेन शांति योजना को लेकर हो रही वैश्विक चर्चाओं के बीच बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोव और क्रेमलिन दूत किरिल दिमित्रिएव भी मौजूद थे।

विज्ञापन

मॉस्को में करीब पांच घंटे चली इस बंद-दरवाजा बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल और रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन युद्ध खत्म करने के संभावित रास्तों पर चर्चा की। बैठक के बाद दोनों पक्षों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। बैठक के बाद विटकॉफ को मॉस्को स्थित अमेरिकी दूतावास पहुंचते देखा गया।

विज्ञापन
अमेरिका की 28-सूत्रीय शांति प्रस्ताव पर चर्चा
वाशिंगटन ने हाल ही में 28-पॉइंट का नया शांति प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे कीव और यूरोपीय देशों द्वारा कुछ संशोधनों के बाद फिर से भेजा गया है। पहले मसौदे की आलोचना इसलिए हुई थी क्योंकि वह रूस के पक्ष में झुका हुआ माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूरोप पर पुतिन का आरोप
बैठक से कुछ घंटे पहले ही पुतिन ने निवेश मंच के दौरान यूरोपीय देशों पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि यूरोप युद्ध को बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाता है, तो रूस भी सैन्य टकराव के लिए तैयार है। पुतिन ने कहा हम यूरोप से युद्ध नहीं चाहते, लेकिन अगर वे शुरू करेंगे, तो हम तैयार हैं। यूरोपीय नेता बातचीत को प्राथमिकता नहीं दे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि यूरोपीय देश अमेरिका और ट्रंप द्वारा सुझाए गए शांति प्रयासों में अड़चन पैदा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Putin: यूक्रेन युद्ध को लेकर यूरोपीय देशों पर बरसे पुतिन; भारत दौरे से पहले बोले- 'पीएम मोदी के साथ...'

अमेरिका और यूक्रेन की बातचीत भी जारी
इधर, इसी समय यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमिर जेलेंस्की आयरलैंड पहुंचे, जहां उन्होंने यूरोपीय नेताओं से समर्थन को मजबूत करने की कोशिश की। जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका और रूस की बातचीत के बाद मिलने वाले संकेत आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन हर दिन जानें गंवा रहा है, इसलिए अब ठोस नतीजों की जरूरत है, केवल बातों से काम नहीं चलेगा। उधर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कीव की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद प्रमुख रुस्तेम उमेरोव के साथ बैठक की। रुबियो ने चर्चा को उपयोगी लेकिन जटिल बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed