Hindi News
›
World
›
Russia Provoked Japan Deploys defence missile system on Kuril island
{"_id":"638f0ad94ca6d86ed37fd91a","slug":"russia-provoked-japan-deploys-defence-missile-system-on-kuril-island","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: जापान-रूस के बीच फिर बढ़ सकता है तनाव, पुतिन की सेना ने कुरील द्वीप पर लगाया मिसाइल सिस्टम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: जापान-रूस के बीच फिर बढ़ सकता है तनाव, पुतिन की सेना ने कुरील द्वीप पर लगाया मिसाइल सिस्टम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 06 Dec 2022 03:13 PM IST
सार
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
रूस ने जापान के नजदीक विवादित कुरील द्वीप पर मिसाइल सिस्टम की तैनाती कर तनाव उत्पन्न करने की कोशिश की है।
रूस और जापान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ने के पूरे आसार हैं। दरअसल, यह तनाव रूस के उकसावे भरे कदम के बाद आया है। बताया जा रहा है कि रूस ने जापान के नजदीक विवादित कुरील द्वीप पर मिसाइल सिस्टम की तैनाती कर दी है। रूस के इस कदम से विवाद बढ़ सकता है। बता दें कि कुरील द्वीप जापान और रूसी कमचटका प्रायद्वीप के बीच फैले द्वीपों की रणनीतिक रूप से स्थित श्रृंखला का हिस्सा है जो कि विश्वयुद्ध के समय से ही विवादों में है। जापानी इन द्वीपों को ‘उत्तरी क्षेत्र’कहते हैं जबकि रूस उन्हें ‘कुरिल’ कहता है। इन द्वीपों पर जापान और रूस के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। लगभग 20 वर्षों में पहली बार जापान ने द्वीपों को ‘अवैध रूप से कब्ज़े वाले क्षेत्र’ के रूप में वर्णित किया है।
क्या है विवाद?
यह विवाद द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के समय का है। रूस का दावा है कि चूंकि, उसने द्वितीय विश्व युद्ध में इस द्वीप को जीता था, इसलिए इसका स्वामित्व उसका है। वहीं जापान का कहना है कि जापानियों ने इन द्वीपों की यात्रा 16वीं शताब्दी में की थी जो रूसियों के आगमन से लगभग 200 वर्ष पहले की है, इसलिए द्वीप उनके अधिकार क्षेत्र में हैं। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद, जापान ने मित्र देशों की सेना के साथ 1951 की सैन फ्रांसिस्को शांति संधि पर हस्ताक्षर किए, जहां जापान ने कुरील द्वीप समूह के सभी अधिकार, दावा को त्याग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।