{"_id":"673e164946651cb77c0ee6a3","slug":"russia-preparing-for-a-major-attack-on-ukraine-america-italy-spain-and-greece-closed-their-embassies-in-kiev-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine: यूक्रेन पर बड़ा हमला करने की तैयारी में रूस, अमेरिका सहित इन देशों ने कीव में दूतावासों को बंद किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine: यूक्रेन पर बड़ा हमला करने की तैयारी में रूस, अमेरिका सहित इन देशों ने कीव में दूतावासों को बंद किया
Wed, 20 Nov 2024 10:33 PM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: शुभम कुमार
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:33 PM IST
सार
बंढ़ते संघर्ष के बीच रूस यूक्रेन में बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहा है। जिसको लेकर अमेरिका, इटली, स्पेन और ग्रीस ने एक बड़ा एलान किया है। जिसके तहत इन देशों ने कीव में अपने दूतावसों को अस्थायी रूप से बंद करने का एलान किया है।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की
- फोटो : ANI/PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस यूक्रेन के बीच 1000 दिनों से चल रहे जंग में दिन प्रतिदिन तनाव और बढ़ता जा रहा है। इसी बीच यूक्रेन में हवाई हमले की आशंका के चलते अमेरिका, इटली, स्पेन और ग्रीस ने कीव में अपने दूतावास को अस्थाई रूस से बंद कर दिए हैं। इटली, स्पेनिश और ग्रीक के दूतावासों ने इस फैसले को लेकर घोषणा की है कि वे हवाई हमले के सायरन बजने के बाद जनता के लिए बंद रहेंगे। हलांकि दूतावास का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा।
बता दें कि इन देशों के दूतावास के एलान के बाद भी इस्राइल ने अपने दूतावास को बंद नहीं करने का निर्णय लिया। यूक्रेन में इज़राइली राजदूत ने बताया कि उनका दूतावास सामान्य रूप से काम कर रहा है।
दूतावास ने की घोषणा
इस मामले में इन देशों के दूतावासों ने अपना-अपना बयान जारी किया। जिसमें ग्रीस के दूतावास ने कहा कि सुरक्षा कारणों से बुधवार को वह बंद रहेगा और स्पेनिश दूतावास ने भी शहर पर संभावित बड़े हवाई हमले के खतरे के कारण अपनी सेवाएं बंद कर दीं। इतालवी दूतावास ने भी अमेरिकी दूतावास द्वारा दी गई हवाई हमले की चेतावनी के बाद जनता के लिए दूतावास को बंद करने की घोषणा की।
विज्ञापन
रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया की दी चेतावनी
इसके साथ ही इस मामले में रूस ने दावा किया कि यूक्रेनी सेना ने ब्रांस्क क्षेत्र में छह अमेरिकी निर्मित ATACMS मिसाइलें दागीं। जिनमें से पांच को रक्षात्मक प्रणाली ने नष्ट कर दिया, जबकि एक मिसाइल के टुकड़े से आग लग गई। यूक्रेन के इस हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के उस निर्णय के बाद हुई थी जिसमें यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी, जिसके बाद रूस ने इस हमले को लेकर अपना सख्त रूप दिखाने और कड़ी प्रतिक्रिया देने की बात कही है।