फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia open to negotiations on Ukraine, welcomes peace initiatives says Kremlin spokesperson news and updates

War: सीरिया में झटके के बाद अब यूक्रेन पर समझौते के लिए तैयार रूस, शांति की पहल का करेगा स्वागत

Tue, 10 Dec 2024 07:50 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 10 Dec 2024 07:50 AM IST
सार

क्रेमलिन के बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति पुतिन लगातार कहते रहे हैं कि वह यूक्रेन पर बातचीत के लिए तैयार हैं और वह इसके लिए शांति पहल का भी स्वागत करते हैं। खासकर वह पहल, जो कि वैश्विक दक्षिण और ब्रिक्स साझेदार देशों की तरफ से की जा रही हैं।

विज्ञापन
Russia open to negotiations on Ukraine, welcomes peace initiatives says Kremlin spokesperson news and updates
व्लादिमीर पुतिन (बाएं), डोनाल्ड ट्रंप, इमैनुएल मैक्रों और वोलोदिमीर जेलेंस्की (दाएं)। - फोटो : ANI/X/@ZelenskyyUa

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से यूक्रेन में युद्ध को तुरंत रोकने की मांग को रूस ने गंभीरता से लिया है। क्रेमलिन ने कहा है कि रूस इस पर बातचीत के लिए तैयार है। रूस ने वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) और ब्रिक्स देशों की तरफ से शांति पहलों का भी स्वागत किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रूस को हाल ही में सीरिया में बड़ा झटका लगा है। यहां विद्रोही संगठनों ने रूस के समर्थन वाली बशर अल-असद सरकार को हटा दिया। खुद राष्ट्रपति असद को आनन-फानन में सीरिया छोड़कर भागना पड़ा। सीरिया में इन हालात के बाद माना जा रहा है कि यूक्रेन युद्ध में पूरी तरह केंद्रित होने की वजह से रूस अपनी ताकत सीरिया में नहीं दिखा पाया और उसे पश्चिम एशिया में कूटनीतिक तौर पर एक अहम देश गंवाना पड़ा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार को एक पोस्ट में रूस के विदेश मंत्रालय ने क्रेमलिन (रूस का आधिकारिक कार्यालय) के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के कथन का जिक्र किया। इसमें कहा गया, "हमने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ मुलाकात के बाद दिया बयान ध्यान से पढ़ा है। रूस, यूक्रेन पर बातचीत के लिए खुला है और शांति पहलों का स्वागत करता है। यूक्रेन में हमलों को रोकने के लिए शर्तों को राष्ट्रपति पुतिन पहले ही बता चुके हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेमलिन के बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति पुतिन लगातार कहते रहे हैं कि वह यूक्रेन पर बातचीत के लिए तैयार हैं और वह इसके लिए शांति पहल का भी स्वागत करते हैं। खासकर वह पहल, जो कि वैश्विक दक्षिण और ब्रिक्स साझेदार देशों- चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लाई गई हैं। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात, कतर और सऊदी अरब जो कि मानवतावादी कार्यों में जुड़े रहे हैं। 

पेस्कोव ने यूक्रेन की तरफ से इस तरह की बातचीत को नकारने का मुद्दा भी उठाया और जेलेंस्की पर शासनादेश के जरिए मॉस्को से बातचीत रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "यूक्रेन पर हमारी स्थिति से सभी वाकिफ हैं। यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए शर्तों का रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जून में ही खुलासा कर दिया था।"

क्रेमलिन ने कहा कि यूक्रेन अब भी अपनी नीति में बदलाव नहीं कर रहा। उन्हें दोनों देशों की दुश्मनी रोकने और यूक्रेन की जमीनी की स्थिति को देखते हुए सिर्फ बातचीत शुरू करनी है। 


मैक्रों-जेलेंस्की से मुलाकात के बाद क्या बोले थे डोनाल्ड ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप ने 7 दिसंबर को ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पेरिस में मुलाकात की थी। यह नेता फ्रांस में नोट्रे डेम कैथेड्रल के उद्घाटन समारोह के दौरान मिले थे। इस बैठक के बाद ट्रंप ने कहा था, "यूक्रेन में तुरंत युद्धबंदी लागू होनी चाहिए और बातचीत शुरू होनी चाहिए। बेवजह ही कई जानें जा रही हैं, कई परिवार तबाह हुए हैं।" बता दें कि रूस और यूक्रेन की जंग फरवरी 2022 में शुरू हुई थी। इस युद्ध में अब तक दोनों देशों के हजारों सैनिकों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed