फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia kazan many high rise buildings attacked by drones like 9/11 ukraine

Russia: रूस के कजान में 9/11 जैसा हमला, कई इमारतों से टकराए ड्रोन, सामने आया तबाही का वीडियो

Sat, 21 Dec 2024 02:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कजान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कजान Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 21 Dec 2024 02:13 PM IST
सार

ड्रोन्स हमलों के बाद कजान एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। कजान शहर रूस की राजधानी मॉस्को से करीब 800 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। कजान की छह रिहायशी इमारतों पर ये ड्रोन हमले हुए हैं। 

विज्ञापन
russia kazan many high rise buildings attacked by drones like 9/11 ukraine
कजान में इमारतों पर हुए ड्रोन्स हमले - फोटो : एक्स/आरटी

विस्तार

रूस के कजान शहर में बड़ा ड्रोन हमला हुआ है। रूसी मीडिया के अनुसार, कजान में कई बहुमंजिला इमारतों से ड्रोन्स टकराए हैं। यह हमला अमेरिका में साल 2001 में हुए 11 सितंबर जैसे हमले की तरह किया गया है। इस हमले में हुए नुकसान की अभी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह से ड्रोन्स रिहायशी इमारतों से टकराए हैं और इमारतों में धमाके हुए और आग लगी, उससे बड़े नुकसान की आशंका है। हमले के वीडियो भी सामने आए हैं। वहीं रूस के कुर्स्क क्षेत्र में रिलस्क शहर में यूक्रेन के मिसाइल हमले में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत की खबर है। हमले में 10 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


यूक्रेन पर लगे ड्रोन हमले के आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये हमले यूक्रेन की तरफ से किए गए हैं। ड्रोन्स हमलों के बाद कजान एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। कजान शहर रूस की राजधानी मॉस्को से करीब 800 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। कजान की छह रिहायशी इमारतों पर ये ड्रोन हमले हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कजान शहर यूक्रेन की सीमा से करीब 900 किलोमीटर पूर्व में स्थित है और पूर्व में भी यूक्रेन की तरफ से कजान में ड्रोन हमले किए गए हैं। रूसी रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि उनके बलों ने 12 यूक्रेनी ड्रोन्स को तबाह किया है। यूक्रेनी मीडिया का दावा है कि बीती रात रूस के रोस्तोव में भी दो तेल डिपो में आग लगने की घटना हुई। यह आग भी कथित यूक्रेनी ड्रोन हमले के चलते लगी।   

रूस का आर्थिक पावर हाउस है कजान शहर
बीते अक्तूबर में ही कजान शहर ब्रिक्स सम्मेलन के चलते दुनिया भर में चर्चा में रहा था। रूस ने कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। कजान का रूस के इतिहास में अहम स्थान है और ये शहर रूस के उद्योग, संस्कृति और धर्म का प्रमुख केंद्र है। इसे रूस की तीसरी राजधानी या खेल राजधानी भी कहा जाता है। रूस, कजान में कई अंतरराष्ट्रीय खेल कार्यक्रमों की मेजबानी कर चुका है। आर्थिक रूप से कजान एक पावरहाउस है। यह शहर रूस के प्रमुख ट्रक निर्माता कामाज का घर है और यात्री हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर के उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कजान के इंजीनियरिंग, कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग काफी समृद्ध हैं। 

कुर्स्क क्षेत्र पर यूक्रेनी मिसाइल हमले में 6 मौतें
कुर्स्क प्रांत के कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिनशेटिन ने कहा, क्षेत्र के रिल्स्क शहर पर यूक्रेनी मिसाइल हमले में एक बच्चे सहित छह लोग मारे गए हैं। 13 साल के बच्चे सहित दस घायलों को मामूली चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा, आज जो हुआ वह हम सभी के लिए बहुत बड़ी त्रासदी है। संयुक्त राष्ट्र में रूसी स्थायी प्रतिनिधि, वासिली नेबेंज्या ने बाद में सुरक्षा परिषद के एक सत्र में कहा कि मॉस्को निश्चित ही कीव शासन के इस कदम का तुरंत जवाब देगा। यूक्रेनी अधिकारियों ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। मैश टेलीग्राम चैनल ने असत्यापित वीडियो प्रकाशित किया जिसमें शहर की एक सड़क पर क्षतिग्रस्त इमारतों और कारों को जलते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed