फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia do not give invitation to Pakistan PM Imran Khan

इमरान की किरकिरी, रूस ने नहीं दिया पाक पीएम को ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में आने का न्योता

Tue, 09 Jul 2019 09:12 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 09 Jul 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Russia do not give invitation to Pakistan PM Imran Khan
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले सप्ताह रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के रूस की संसद क्रेमलिन में यह कहने के बाद कि पांचवीं ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के लिए भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे को न्योता दिया गया है, पाक मीडिया में इमरान खान को भी आमंत्रण की खबरें आने लगीं। लेकिन पाक पीएम की उस वक्त किरकिरी हो गई जब रूस के विदेश मंत्रालय ने इमरान खान को आमंत्रण का खंडन किया।

विज्ञापन


रूस ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को चार से छह सितंबर तक रूसी बंदरगाह शहर व्लादिवोस्टोक में आयोजित होने वाली ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ-5) में आमंत्रित नहीं किया गया है। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोमवार को पुतिन के सलाहकार एंटों कोब्याकोव और मॉस्को में भारतीय राजदूत बाला वेंकटेश वर्मा के बीच बैठक भी हुई, जिसमें कहा गया कि भारत-रूस के बीच राजनीतिक संवाद, सुरक्षा, व्यापार और आर्थिक व सैन्य-तकनीकी रिश्तों को लेकर सबसे मजबूत रिश्ते हैं। 
विज्ञापन


रूस के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी पीएम को आमंत्रण के मुद्दे पर कहा, हमारे संज्ञान में कुछ ऐसी रिपोर्टें आई हैं जिनमें इमरान खान को ईईएफ-5 में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर आमंत्रण की बात कही गई है, लेकिन हमने सिर्फ मंगोलिया के राष्ट्रपति एच. बटुलगा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मलयेशिया के पीएम महातिर मोहम्मद और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी को दो बार मिला पुतिन का न्योता


वर्ष 2015 में स्थापित इस फोरम की स्थापना हुई थी जिसका मकसद रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में विदेशी निवेश लाना है। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने 1 जनवरी को टेलीफोन पर पीएम मोदी को इसके लिए बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर आमंत्रित किया था। इसके बाद फरवरी में एक बार फिर से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed