फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia did cyber attack on Ukraine?: neither fired nor sent soldiers, yet there was an outcry in the neighboring country

यूक्रेन पर रूस ने कर दिया हमला?: ना गोली चलाई और न भेजे सैनिक, फिर भी पड़ोसी देश में मच गया हाहाकार 

Wed, 16 Feb 2022 09:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Feb 2022 09:22 AM IST
सार

यूक्रेन पर डीडीओएस साइबर अटैक हुआ है। इसकी वजह से कम से कम 10 वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया है। इसमें रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और बड़े बैंकों की वेबसाइट शामिल हैं। 

विज्ञापन
Russia did cyber attack on Ukraine?: neither fired nor sent soldiers, yet there was an outcry in the neighboring country
यूक्रेन और रूस के बीच तनाव - फोटो : Agency

विस्तार

16 फरवरी, 2022...आज वह तारीख है, जब यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का अंदेशा जताया जा रहा है। अमेरिकी रिपोर्टों के अलावा यूक्रेन भी इसकी आशंका जाहिर कर चुका है, लेकिन क्या रूस ने सच में यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया है। हालांकि, अभी तक न तो यूक्रेन में रूसी सैनिकों के दाखिल होने की खबर है और न ही गोली चलने या बम गिराने की। इसके बाद भी यूक्रेन में हाहाकार मच गया है। रूस के पड़ोसी देश मेें मची इस अफरा-तफरी के पीछे व्लादिमीर पुतिन का ही हाथ होने का अंदेशा जताया जा रहा है। 

विज्ञापन


तो रूस ने कैसे शुरू की जंग
दरअसल, यूक्रेन में सैन्य संकट के बीच बड़ा साइबर अटैक हुआ है। यहां की सरकारी एजेंसियों और बड़े बैंकों पर साइबर हमले की रिपोर्ट है। इस हमले की वजह से कम से कम 10 वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया है। यूक्रेन प्रशासन का कहना है कि, हो सकता है इसके पीछे रूस का ही हाथ हो। जब वह सीधे हमले की योजना में सफल न हो पाया हो तो उसने यह घटिया काम शुरू किया हो। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा से लेकर विदेश मंत्रालय तक की वेबसाइट ठप 
यूक्रेन सरकार के मुताबिक, वहां पर डीडीओएस साइबर अटैक हुआ है। इसकी वजह से कम से कम 10 वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया है। इसमें रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और बड़े बैंकों की वेबसाइट शामिल हैं। यूक्रेन के सबसे बड़े सरकारी बैंक और कई प्राइवेट बैंकों के ऐप तक काम नहीं कर रहे हैं और ऑनलाइन पेमेंट भी नहीं हो पा रहा है। इसकी पुष्टि खुद सूचना एवं तकनीकि मंत्रालय की ओर से की गई है। हालांकि, कहा गया है कि बैंकों में जमा ग्राहकों के फंड को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। 


पहले भी हो चुका है साइबर अटैक
जनवरी में भी यूक्रेन पर साइबर अटैक हुआ था। तब 70 वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया था। उस समय भी यूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया था। रूस ने साल 2017 में यूक्रेन पर बड़ा साइबर हमला किया था। उसने NotPetya नाम के वायरस के जरिए दुनियाभर में 10 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचाया था। 

रूस के रुख में दिखाई दी थी नरमी
गहराते यूक्रेन संकट के बीच मंगलवार को रूस के रुख में नरमी भी देखी गई थी। रूस ने दावा किया था कि वह यूक्रेन पर आक्रमण के विचार को बदल रहा है और सेना को वापस बुला रहा है। हालांकि, अमेरिका को रूस की इस चाल पर भरोसा नहीं है। उसने रूस से इसकी पुष्टि के सबूत मांगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed