फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia denies alleged massacre in Bucha town of Ukraine released video to favor its claim all you need to know in Hindi

रूस का दावा: बूचा में हमने नहीं किया नरसंहार, वीडियो पेश कर कहा- फर्जी है पूरा मामला

Tue, 05 Apr 2022 07:55 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 05 Apr 2022 07:55 PM IST
सार

रूस ने यूक्रेन के बूचा में नरसंहार के आरोपों को नकारते हुए कहा है कि इस संबंध में जारी हो रहे वीडियो फर्जी हैं। अपने रुख का बचाव करते हुए रूस ने कई दावे भी किए हैं।

विज्ञापन
Russia denies alleged massacre in Bucha town of Ukraine released video to favor its claim all you need to know in Hindi
Russia Ukraine War - फोटो : twitter/kyivpost

विस्तार

यूक्रेन के बूचा में नरसंहार की जानकारी सामने आने के बाद रूस-यूक्रेन विवाद में नए सवाल खड़े हो गए हैं। यूक्रेन ने जहां बूचा में नागरिकों की हत्याओं का जिम्मेदार रूसी सेना को बताया है वहीं रूस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। 
विज्ञापन


रूस के विदेश मंत्री सर्गी लैवरोव ने कहा है कि बीते कुछ दिनों में जो शवों के वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं वो फर्जी हैं और उन्हें बनाया गया है। इसके साथ ही बूचा को लेकर रूस ने कई अन्य दावे भी किए हैं और यूक्रेन पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


बूचा में शवों को दिखाते वीडियो को बताया है फर्जी
कनाडा में रूस के दूतावास ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया था। इसमें इस बात को खारिज किया गया है कि वीडियो में शव दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ रूसी दूतावास ने लिखा, 'कीव के पास बूचा में नकली शवों को दिखाता  फर्जी वीडियो'।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस का समर्थन करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट से इस वीडियो का एक धीमा वर्जन पोस्ट किए जा रहे हैं। इसके साथ ही यह दावा भी किया जा रहा है कि जो शव इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं उनमें से एक शव का हाथ हिलता दिखाई दे रहा है।

'कम से कम चार दिन बाद भी क्यों नहीं अकड़े शव'
इसके अलावा रूस के विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि कीव प्रशासन की ओर से जिन शवों की तस्वीरें जारी की जा रही हैं वह कम से कम चार दिन के बाद भी अकड़े नहीं हैं। मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सेना ने 30 मार्च को इलाका छोड़ दिया था। 

मौत के कुछ घंटों के बाद शव अकड़ना शुरू हो जाता है। रूसी विदेश मंत्रालय ने यह दावा भी किया है कि कथित शवों पर आम तौर पर दिखने वाले निशान नहीं दिख रहे हैं। रूस के अनुसार ये रूसी सेना को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।


'कोई स्थानीय नागरिक हिंसा का शिकार नहीं हुआ'
रूसी विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि जब बूचा रूस के नियंत्रण में था तब इस इलाके में एक भी स्थानीय नागरिक को किसी हिंसक कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ा। रूस का कहना है कि हमारी सेना ने नागरिकों के साथ कोई हिंसा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed