फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Dagestan Firing News and Updates attack on Synagogue and Church in Derbent

रूस: दागेस्तान-माखचकाला में आतंकी हमला; 16 पुलिसकर्मियों समेत कई नागरिकों की मौत, छह हमलावर भी ढेर

Mon, 24 Jun 2024 01:54 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दागेस्तान (रूस)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दागेस्तान (रूस) Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 24 Jun 2024 01:54 PM IST
सार

रूस में ईसाईयों और यहूदियों के धर्मस्थल पर अंधाधुंध गोलीबारी में 16 पुलिसकर्मी और आम नागरिकों के मारे जाने की खबर है। दागेस्तान में हुए इस आतंकी हमले में एक पादरी की भी हत्या हुई है। 

विज्ञापन
Russia Dagestan Firing News and Updates attack on Synagogue and Church in Derbent
रूस में आतंकी हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

रूस के दक्षिणी प्रांत- दागेस्तान में ईसाईयों और यहूदियों के धर्मस्थल (सिनेगॉग) पर अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी किए जाने की खबर है। गोलीबारी दागेस्तान के डर्बेंट शहर में हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एपी के हवाले से बताया कि दागेस्तान के गवर्नर ने बताया कि बंदूकधारियों के हमलों में 16 से अधिक पुलिसकर्मियों और कई नागरिकों की हत्या कर दी गई है। वहीं, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में छह आतंकियों को मार गिराया है। हमले में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है।

विज्ञापन


इन जगहों पर हुआ हमला
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस के दागेस्तान में रविवार को आतंकियों ने दो चर्च, एक सिनेगॉग (यहूदी मंदिर) और एक पुलिस पोस्ट पर हमला किया। क्षेत्र में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को शोक दिवस मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


दागेस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि हथियारबंद लोगों के एक समूह ने कैस्पियन सागर पर स्थित डर्बेंट शहर में एक सिनेगॉग और एक चर्च पर गोलीबारी की। इससे दोनों जगह आग लग गई। लगभग उसी समय, माखचकाला में एक चर्च और एक यातायात पुलिस चौकी पर हमले की खबरें सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने हमलावर मार गिराए
अधिकारियों ने क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया और पांच हमलावरों को मार गिराया। हालांकि, गवर्नर का कहना है कि छह बंदूकधारियों को मार गिराया है। फिलहाल, इसकी स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है। 

सुरक्षाबलों ने हमलावरों को मार गिराया
हमलों की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारियों ने एक आतंकवादी अधिनियम के आरोप में एक आपराधिक जांच शुरू की। इससे पहले देर रात आई विदेशी मीडिया की शुरुआती खबर में इसे आतंकी हमला बताया गया। फायरिंग में चर्च के पादरी और पुलिसकर्मी समेत सात लोगों की मौत की खबर आई थी। अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो चुका है। वहीं,  हमलावरों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के दौरान रूस के सुरक्षाबलों ने कई हमलावरों को मार गिराया।

एक को हिरासत में लिया
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी Tass ने कानून प्रवर्तन सूत्रों के हवाले से बताया कि दागेस्तानी के एक अधिकारी को हमलों में उनके बेटों की संलिप्तता को लेकर हिरासत में लिया गया है।

मेलिकोव ने कहा कि क्षेत्र में स्थिति कानून प्रवर्तन और स्थानीय अधिकारियों के नियंत्रण में है। उन्होंने कसम खाई कि हमलों की जांच तब तक जारी रहेगी जब तक कि आतंकवादियों का पता नहीं चल जाता। उन्होंने बिना सबूत दिए दावा किया कि हमलों की तैयारी विदेश से की गई हो सकती है। 

छह अधिकारियों और पादरी की मौत
इससे पहले हमले के बारे में दागेस्तान लोक निगरानी आयोग के शमील खदुलेव ने बताया था कि चर्च पर हमले में पादरी और छह अधिकारियों की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक डेरबेंट के चर्च में मारे गए पादरी की पहचान 66 वर्षीय फादर निकोले के रूप में हुई है। आतंकियों ने गला रेतकर इनकी नृशंस हत्या कर दी। चर्च की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी की हत्या गोलीमार की गई। गार्ड के पास केवल एक पिस्तौल थी।

माखचकाला शहर में पुलिस यातायात स्टॉप पर आतंकी हमला
खबर के मुताबिक आतंकी हमले के बाद यहूदियों के धर्मस्थल की एक मंजिल पर बनी खिड़कियों से आग की बड़ी-बड़ी लपटें निकलती देखी गईं। धुएं का गुबार भी देखा गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को तीन जगहों पर हमले किए गए। माखचकाला शहर में पुलिस यातायात स्टॉप पर हमले की खबरें मिली हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हमलों में 12 कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल भी हुए हैं।


डर्बेंट शहर में हमले के समय ही माखचकाला में भी हमला हुआ
अधिकारियों के मुताबिक तीनों जगहों पर हमले के तरीके और समय को देखते हुए ऐसा लगता है कि हमलावरों ने संगठित तरीके से हमले किए। जिस समय डर्बेंट शहर में हमला हुआ उसी समय यहां से करीब 120 किलोमीटर दूर माखचकाला में पुलिस यातायात चौकी पर भी गोलीबारी की गई। इस हमले में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed