फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia convicts prominent election monitoring activist, sentences him to 5-year prison term

Russia: कोर्ट ने प्रमुख चुनाव निगरानी कार्यकर्ता को 'अवांछित' संगठन चलाने का दोषी ठहराया, पांच साल की जेल

Wed, 14 May 2025 04:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 14 May 2025 04:27 PM IST
सार

Russia: रूस की कोर्ट ने चुनाव निगरानी संगठन 'गोलोस' के सह-अध्यक्ष मेलकोन्यांत्स को 5 साल जेल की सजा सुनाई। उन पर 'अवांछित संगठन' चलाने का आरोप था। हालांकि, उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया। सरकार के विरोधियों पर दबाव बढ़ाने की यह कार्रवाई यूक्रेन युद्ध के बाद तेज हुई है।

विज्ञापन
Russia convicts prominent election monitoring activist, sentences him to 5-year prison term
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मॉस्को की एक कोर्ट ने बुधवार को रूस के एक प्रमुख स्वतंत्र चुनाव निगरानी समूह के नेता ग्रिगोरी मेलकोन्यांत्स को दोषी ठहराया। उन पर एक 'अवांछित' संगठन का काम संचालित करने का आरोप था। कोर्ट ने उन्हें 5 साल की जेल की सजा सुनाई।

विज्ञापन


मेलकोन्यांत्स रूस के प्रमुख चुनाव निगरानी संगठन 'गोलोस' के सह-अध्यक्ष हैं। उन्होंने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है। उनके खिलाफ चला मामला रूस सरकार द्वारा अपने विरोधियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ किए जा रहे लंबे समय से दबाव डालने के अभियान का हिस्सा है। 2022 में जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तबसे यह दमन और बढ़ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आकाशतीर बना दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों का काल, दुश्मन की हर हवाई चाल की बेअसर
विज्ञापन
विज्ञापन


'गोलोस' संगठन साल 2000 से हर बड़े चुनाव की निगरानी करता आ रहा है और चुनाव में होने वाली गड़बड़ियों को उजागर करता रहा है। इसके चलते उस पर कई वर्षों से सरकारी दबाव बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed