फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia conducting ‘sham elections’ in occupied areas of Ukraine: Blinken

US: अपनी मजबूती के लिए यूक्रेन से कब्जाए इलाकों में चुनाव करा रहा रूस, अमेरिका बोला- ये UN चार्टर का उल्लंघन

Fri, 08 Sep 2023 08:33 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 08 Sep 2023 08:33 AM IST
सार

अमेरिका के विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि रूस यूक्रेन में मौजूद अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में अपनी अथॉरिटी को और मजबूत करना चाहता है। इसलिए वह यहां चुनाव करा रहा है।

विज्ञापन
Russia conducting ‘sham elections’ in occupied areas of Ukraine: Blinken
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : twitter.com/SecBlinken

विस्तार

अमेरिका ने एक बार फिर क्रीमिया पर निशाना साधा। कहा कि रूस यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों में लगातार दिखावटी चुनाव करा रहा है, जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर के नियमों का उल्लंघन है। 

विज्ञापन

चुनाव महज दिखावा

अमेरिका के विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि रूस यूक्रेन में मौजूद अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में अपनी अथॉरिटी को और मजबूत करना चाहता है। इसलिए वह यहां चुनाव करा रहा है, जो महज दिखावा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां युद्ध जारी है, वहीं ऐसे चुनाव कराना सिर्फ धोखा है। 

विज्ञापन


इन क्षेत्रों पर रूस का कब्जा
बता दें,  ये चुनाव यूक्रेन के चार क्षेत्रों में जनमत संग्रह आयोजित करने और यूक्रेन के क्रीमिया और सेवस्तोपोल पर कब्जा करने के नौ साल से अधिक समय के बाद हो रहे हैं। जिन क्षेत्रों में जनमत संग्रह हुआ था, उनमें डोनेट्स्क, लुहांस्क, जपोरीजिया और खेरसॉन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार अभ्यास से ज्यादा कुछ नहीं
अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि क्रेमलिन को उम्मीद है कि ये पूर्व निर्धारित नतीजे यूक्रेन के कब्जे वाले हिस्सों पर रूस के दावों को मजबूत करेंगे, लेकिन यह एक प्रचार अभ्यास से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि रूस की ऐसी कार्रवाई राज्य की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान जैसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर सिद्धांतों के प्रति उसकी उपेक्षा को दर्शाती है।


अमेरिका की चेतावनी

गौरतलब है, संयुक्त राज्य अमेरिका लगातार यूक्रेन के पक्ष में हैं। ऐसे में एक बार अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कभी भी यूक्रेन के किसी भी क्षेत्र पर रूस के दावों को मान्यता नहीं देगा। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि हम सभी को याद दिलाना चाहते हैं, जो यूक्रेन में रूस के नकली चुनावों का समर्थन करेगा उस पर हम प्रतिबंध लगा सकते हैं। 



कुछ जगह हो चुके हैं मतदान

बता दें, यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान समाप्त हो चुके हैं। वहीं, कुछ क्षेत्रों में सप्ताहांत तक चलेंगे। कीव अधिकारियों के हवाले से बताया कि 31 अगस्त को, रूस ने यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय चुनाव कराना शुरू कर दिया। यूक्रेन ने इस कदम की निंदा की है और कब्जे वाले क्षेत्रों में नागरिकों से चुनावों में मतदान न करने का आग्रह किया है। साथ ही कहा है कि यदि संभव हो तो क्षेत्र छोड़ दें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed