फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia claims that American and British agencies formed dreaded terrorist squads in Ukraine

Russia Ukraine : भगोड़े रूसी सैनिकों को गोली मारने पहुंचा पुतिन का दस्ता, रूस ने अमेरिका-ब्रिटेन पर लगाए आरोप

Sun, 06 Nov 2022 05:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को/लंदन।
एजेंसी, मॉस्को/लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 06 Nov 2022 05:13 AM IST
सार

ब्रिटेन का कहना है कि रूस की ब्लॉकिंग यूनिट का काम उन रूसी सैनिकों को ढूंढ़कर गोली मारना है, जो यूक्रेन के सामने हाथियार डालकर भाग रहे हैं।

विज्ञापन
Russia claims that American and British agencies formed dreaded terrorist squads in Ukraine
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में मैदान छोड़कर भागने वाले रूसी सैनिकों को गोली मारने का आदेश दिया है। पुतिन के खास वफादार सैन्य अधिकारियों के नेतृत्व में रूस की कई ब्लॉकिंग यूनिट यूक्रेन पहुंच चुकी हैं। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर यह दावा किया है। ब्रिटेन का कहना है कि इन यूनिट का काम उन रूसी सैनिकों को ढूंढ़कर गोली मारना है, जो यूक्रेन के सामने हाथियार डालकर भाग रहे हैं। 1942 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान रूसी राष्ट्रपति स्टालिन ने इसी तरह से बैरियर यूनिट तैनात कर रूसी सैनिकों को एक भी कदम पीछे हटने से रोका था।

विज्ञापन


दूसरी तरफ रूस ने दावा किया है कि अमेरिका और ब्रिटेन की खुफिया व सैन्य एजंसियों ने यूक्रेन सिक्योरिटी सर्विस के साथ मिलकर खूंखार आतंकी दस्ते तैयार किए हैं। इन आतंकियों का काम क्रीमिया सहित रूस में हाल ही में विलय किए गए इलाकों में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाना और आतंक फैलाना है। इसके अलावा नॉर्ड स्ट्रीम हमला, काला सागर में अनाज के जहाजों पर हमला भी इन्हीं आतंकियों का काम है। 
विज्ञापन


यूक्रेन की मदद जारी रखेगा जी-7 
जर्मनी में यूक्रेन की मदद को लेकर हुए जी-7 देशों विदेश मंत्रियों की बैठक में शुक्रवार को जहां अमेरिका ने 40 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता का एलान किया, वहीं जापान, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा और इटली ने यूक्रेन को अपनी रक्षा करने के लिए और अधिक मदद देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के अधीन यूक्रेन की मदद के लिए सिक्योरिटी असिस्टेंस ग्रुप-यूक्रेन (सैग-यू) तैयार किया गया है। इसके जरिये जी-7 की तरफ से यूक्रेन को दी जाने वाली मदद जर्मनी स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे से एकीकृत तरीके से संचालित की जाएगी।


ईरान ने माना रूस को भेजे ड्रोन
ईरान के विदेश मंत्री आमिर अब्दुल्ला ने कहा कि पश्चिमी देश आरोप लगा रहे हैं कि ईरान ने यूक्रेन युद्ध में मदद के लिए रूस को ड्रोन और मिसाइलों की आपूर्ति की है। ईरान साफ कर देना चाहता है कि ड्रोन रूस को युद्ध शुरू होने से पहले भेजे गए थे। इसके अलावा मिसाइलें भेजने के आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed