फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Birth Rate Decline Vladimir Putin Planning new ministry President loyalist Nina Ostanina review plea

Russia: 'सेक्स मंत्रालय' बनाने पर विचार कर रहे पुतिन, देश में जन्म दर बढ़ाने की लिए रूस सरकार की नई पहल

Sun, 10 Nov 2024 11:41 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 10 Nov 2024 11:41 PM IST
सार

यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच रूस के सामने घटती जनसंख्या एक बड़ी चुनौती के तौर पर सामने आ रही है। इसी सिलसिले में पुतिन सरकार एक नई पहल के तहत 'सेक्स मंत्रालय' बनाने पर विचार कर रही है।
 

विज्ञापन
Russia Birth Rate Decline Vladimir Putin Planning new ministry President loyalist Nina Ostanina review plea
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रूस सरकार घटते जन्म दर को देखते हुए एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है। सूत्रों की माने तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब देश में सेक्स मंत्रालय बनाने पर विचार कर रहे है। बता दें कि यह पहल राष्ट्रपति पुतिन के जनसांख्यिकीय गिरावट को रोकने के प्रयासों के तहत की गई है जो यूक्रेन युद्ध के कारण और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

नीना ओस्टेनिना कर रही समीक्षा
वहीं इस मामले में रूसी संसद की पारिवारिक सुरक्षा समिति की अध्यक्ष नीना ओस्टेनिना इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रही हैं। इसके साथ ही पुतिन की समर्थक और डिप्टी मेयर अनास्तासिया राकोवा ने प्रजनन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया और महिलाओं से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील। जिसके तहत 'सेक्स मंत्रालय' को जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए एक पहल रूप के में देखा जा रहा है।  

विज्ञापन


रूसी सरकार द्वारा विचार की जाने वाली इस पहल की कुछ बातें निम्नलिखित है।  

इंटरनेट और बिजली को तय समय पर बंद करना
सेक्स मंत्रालय की समीक्षा प्रस्ताव में  एक हैरान करने वाला सुझाव दिया गया है कि रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक इंटरनेट और लाइटें बंद कर दी जाएं, ताकि जोड़े अपनी अंतरंग गतिविधियों में समय बिता सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर रहने वाली माताओं को भुगतान
एक और विचार है कि राज्य घर पर काम करने वाली माताओं को उनके घरेलू काम के लिए भुगतान करे जिससे उनकी पेंशन में यह आय जुड़ सके। इसके अलावा, पहली डेट को बढ़ावा देने के लिए सरकार 5,000 रूबल (लगभग £40) तक का फंड देने का भी प्रस्ताव कर रही है।

हनीमून के खर्च का भुगतान
मंत्रालय के द्वारा एक और प्रस्ताव है कि सरकार जोड़ों को गर्भधारण को प्रोत्साहित करने के लिए शादी की रात के होटल में ठहरने का खर्च उठाए, जो 26,300 रूबल (लगभग £208) तक हो सकता है। हालांकि यह नहीं पता चला कि यह योजना किसने शुरू की लेकिन सोचेने वाली बात ये है कि रूस के अलग-अलग इलाकों में दंपतियों को बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करने के उपाय किए जा रहे हैं।

चलिए अब इसको एक उदाहरण के साथ समझिए कि खाबरोवस्क में 18 से 23 साल की छात्राओं को बच्चे पैदा करने के लिए £900 (लगभग 90,000 रुपये) मिल सकते हैं और चेल्याबिंस्क में पहले बच्चे के लिए यह राशि £8,500 (लगभग 8.5 लाख रुपये) तक है।


येवगेनी शेस्टोपालोव का सुझाव
इसके अलावा क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्री येवगेनी शेस्टोपालोव ने इस मामले में यह सुझाव भी दिया कि लोग अपने काम के दौरान कॉफी और लंच ब्रेक का इस्तेमाल प्रजनन के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा ब्रेक के दौरान आप प्रजनन में शामिल हो सकते हैं क्योंकि जीवन बहुत जल्दी बीत जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed