फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia accused usa for increased spying tension over drone incident in black sea

'उकसाया तो परिणाम भुगतने होंगे': अमेरिकी ड्रोन से टकराव की घटना पर आया रूस का बयान, लगाए जासूसी के आरोप

Thu, 16 Mar 2023 09:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 16 Mar 2023 09:50 AM IST
सार

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के रणनीतिक ड्रोन का क्रीमिया के तट पर उड़ान भरना उकसावे की कार्रवाई है। इससे दोनों देशों के बीच काला सागर इलाके में लड़ाई के हालात बन सकते हैं। रूस अभी ऐसी उकसावे की कार्रवाई में नहीं पड़ना चाहता लेकिन अगर यह जारी रहा तो इसका उसी अनुपात में जवाब दिया जाएगा। 

विज्ञापन
russia accused usa for increased spying tension over drone incident in black sea
रूसी राष्ट्रपति पुतिन और रूस के सेना प्रमुख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस के युद्धक विमान द्वारा अमेरिका के ड्रोन को गिराने से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। बुधवार को इस मुद्दे पर रूस के रक्षा मंत्री और अमेरिका के रक्षा मंत्री के बीच फोन पर बातचीत हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बातचीत के दौरान रूस के रक्षा मंत्री ने कहा कि अमेरिका द्वारा रूस की जासूसी की जा रही है, जिसके चलते ही ड्रोन वाली घटना हुई। बता दें कि मंगलवार को अमेरिका ने आरोप लगाया था कि रूस ने उसके ड्रोन को काला सागर के ऊपर मार गिराया। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। 

विज्ञापन


रूस ने लगाया उकसाने का आरोप
रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई सोइगु ने अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के बीच बुधवार को बातचीत हुई। इस दौरान रूसी रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर भविष्य में अमेरिका ने कोई उकसावे की कार्रवाई की तो रूस की भी उसका 'उचित जवाब' देगा। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के रणनीतिक ड्रोन का क्रीमिया के तट पर उड़ान भरना उकसावे की कार्रवाई है। इससे दोनों देशों के बीच काला सागर इलाके में लड़ाई के हालात बन सकते हैं। रूस अभी ऐसी उकसावे की कार्रवाई में नहीं पड़ना चाहता लेकिन अगर यह जारी रहा तो इसका उसी अनुपात में जवाब दिया जाएगा।  बता दें कि रूस के सेना प्रमुख वालेरी गारसिमोव और अमेरिका के सेना प्रमुख मार्क माइली के बीच भी इस मुद्दे पर बातचीत हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US Drone: रूस ने काला सागर में मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन, अमेरिका ने जताया कड़ा विरोध, बढ़ सकता है तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका का आरोप- जानबूझकर गिराया उनका ड्रोन
बता दें कि हाल ही में अमेरिका का सैन्य टोही ड्रोन रीपर काला सागर के ऊपर उड़ान भर रहा था। जिसकी रूस के लड़ाकू विमान एसयू-27 से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ड्रोन काला सागर में गिर गया। सैन्य ड्रोन के गिरने पर अमेरिका ने कड़ी आपत्ति जताई और रूस के राजदूत को तलब कर नाराजगी जाहिर की थी। रूस में अमेरिका के राजदूत ने भी इसे लेकर नाराजगी जाहिर की। अमेरिका का आरोप है कि रूस के लड़ाकू विमान ने पीछा कर जानबूझकर अमेरिकी सैन्य ड्रोन को गिराया। वहीं रूस का कहना है कि यह एक दुर्घटना थी और ड्रोन को गिराने के लिए किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed