फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ruckus In Pakistan Due To Leak Of Audio Imran Khan demanded resign to pm shehbaz sharif

Pakistan: ऑडियो लीक मामले में इमरान खान हुए हमलावर, पीएम शहबाज शरीफ से मांगा इस्तीफा

Mon, 26 Sep 2022 11:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 26 Sep 2022 11:19 PM IST
सार

पाकिस्तान तहरीक -ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष खान ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं सरकारी अधिकारियों से जुड़े ऑडियो के लीक होने के बाद इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन के दौरान ये मांग की।

विज्ञापन
Ruckus In Pakistan Due To Leak Of Audio Imran Khan demanded resign to pm shehbaz sharif
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में सियासी उठापटक जारी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक ऑडियो लीक हो गया है। इसके बाद वहां की राजनीति में भूचाल आ गया है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने इस मामले को मुद्दा बनाते हुए शहबाज सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने शहबाज शरीफ के इस्तीफे की मांग की है। हालांकि इस मामले में पाकिस्तान के खुफिया विभाग ने सुरक्षा चूक में जांच का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान तहरीक -ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष खान ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं सरकारी अधिकारियों से जुड़े ऑडियो के लीक होने के बाद इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन के दौरान ये मांग की। उन्होंने कहा कि 'लीक ऑडियो में शहबाज अपनी भतीजी मरियम नवाज के पति राहिल मुनीर के लिए भारत से कोई मशीनरी मंगाने के बारे में बात कर रहे हैं। यदि शहबाज में जरा भी शर्म बची है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए, नहीं तो हम तो उन्हें घर भेज ही देंगे।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज से जुड़ा ये दूसरा ऑडियो जल्दी ही लीक होगा। जिसमें वह मेरे बारे में बयान देती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीक ऑडियो में क्या है? 
 सोशल मीडिया पर दो ऑडियो लीक हुए हैं। पहले ऑडियो में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सत्तारूढ़ पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष और अपनी भतीजी मरियम नवाज के बारे में चर्चा करते सुनाई दिए थे। इसमें वे अपने दामाद के लिए भारत से बिजली संयंत्र आयात करने के लिए कह रहे थे। 


दूसरे ऑडियो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, राष्ट्रीय असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक, केंद्रीय गृह मंत्री राना सनाउल्ला, केंद्रीय रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, केंद्रीय कानून मंत्री आजम नजीर तारड़ और केंद्रीय योजना मंत्री अहसन इकबाल की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। ये सभी प्रधानमंत्री आवास में कोई बैठक कर रहे थे। इसमें इमरान खान की पार्टी यानी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के इस्तीफों पर बात की जा रही है। वे इस्तीफों को स्वीकार करने की लंदन (नवाज शरीफ) की अनुमति के बारे में भी बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed