फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ruckus in Nepal Assembly to make Dong capital of state five; Opposition parties break table, chair, microphone

नेपाल: दांग को प्रदेश पांच की राजधानी बनाए जाने को लेकर विस में बवाल, विपक्ष ने तोड़ी कुर्सी, माइक्रोफोन

Tue, 06 Oct 2020 06:15 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Oct 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in Nepal Assembly to make Dong capital of state five; Opposition parties break table, chair, microphone
Nepal Parliament

नेपाल में बुटवल की बजाय दांग को प्रदेश नंबर पांच की राजधानी बनाए जाने के प्रस्ताव को लेकर सोमवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी नेपाली कांग्रेस (एनसी) के सदस्यों ने इसके विरोध में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कुर्सियां, मेजे और माइक्रोफोन तोड़ डाले गए।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) ने सरकार की ओर से लाए गए इस प्रस्ताव के लिए प्रदेश सभा सदस्यों को निर्देश (व्हिप) जारी किया। पार्टी के सदन में 61 सदस्य हैं। प्रस्ताव पारित होने के लिए दो तिहाई यानी 58 मत चाहिए। मतदान में सभी सदस्यों के उपस्थित रहने के निर्देश से माना जा रहा है कि प्रस्ताव पारित हो जाएगा। वहीं इस प्रस्ताव को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


बुटवल में स्थानीय नागरिकों सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जबकि रविवार को विधानसभा घेराव की पूर्व सूचना पर रूपनदेही जिले की पुलिस ने बुटवल के पांच स्थानों पर निषेधाज्ञा लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उसके बाद भी बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed