फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ruchira Kamboj said digital infrastructure in India is a lesson for other countries

UN: कंबोज बोलीं- डिजिटल ढांचे से भारत में 80% लोगों तक पहुंची वित्तीय सुविधाएं, ये अन्य देशों के लिए सबक

Sat, 27 Apr 2024 06:55 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 27 Apr 2024 06:55 AM IST
सार

रुचिरा कंबोज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी अपने वर्किंग पेपर में भारत की डिजिटल यात्रा के लाभों का जिक्र किया है। भारत की यह उपलब्धि सभी के लिए प्रेरणा है।

विज्ञापन
Ruchira Kamboj said digital infrastructure in India is a lesson for other countries
रुचिरा कंबोज - फोटो : एक्स/रुचिरा कंबोज

विस्तार

डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत ने 6 वर्षों में 80% लोगों तक वित्तीय सुविधाएं पहुंचाई हैं। ऐसे डिजिटल बुनियादी ढांचे के बिना इस उपलब्धि में दशकों लगते। सुरक्षा परिषद में बोलते हुए, उन्होंने कहा, भारत की यात्रा डिजिटल परिवर्तनों की शुरुआत करने वाले अन्य देशों को एक सबक प्रदान करती है।

विज्ञापन


कंबोज ने कहा, हम आज यहां भारत में अरबों लोगों के सशक्तिकरण का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। ऐसे में हमारे जी-20 नेतृत्व की भावना को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा, सबका विकास, सबके विकास के लिए एक साथ। रुचिरा कंबोज ने कहा, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी अपने वर्किंग पेपर में भारत की डिजिटल यात्रा के लाभों का जिक्र किया है। भारत की यह उपलब्धि सभी के लिए प्रेरणा है। इसमें पारिस्थितिक तंत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए साझा बिल्डिंग ब्लॉक्स पर केंद्रित डिजाइन दृष्टिकोण पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन


खुर्जा में गीता की कहानी साझा की
कंबोज ने यूपी के खुर्जा में रहने वाली दर्जी का काम करने वाली गीता की कहानी साझा की। वह दो बच्चों की मां है और पड़ोसियों के लोगों के कपड़े सिलती थी। उसे कभी पढ़ाई का मौका भी नहीं मिला। कमाई बहुत कम थी, लेकिन व्यवसायी महिला बनने की ख्वाहिश थी। वर्ष 2016 में एक ग्राहक ने उसे यूपीआई से भुगतान की सलाह दी और उसने कुछ नया सीखा। गीता अब अपने इलाके से ही नहीं, पूरे देश के ग्राहकों से जुड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed