{"_id":"6779624fa7ef819d970acc52","slug":"royals-lead-tributes-to-british-national-killed-in-new-orleans-terror-attack-news-in-hindi-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस आतंकी हमले में प्रिंस विलियम के करीबी हुई थी मौत, शाही परिवार ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस आतंकी हमले में प्रिंस विलियम के करीबी हुई थी मौत, शाही परिवार ने दी श्रद्धांजलि
Sat, 04 Jan 2025 10:04 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:04 PM IST
सार
नए साल के मौके पर अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुए आतंकी हमले में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम के एक करीबी की मौत हो गई थी। जिसे आज ब्रिटेन के शाही परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। न्यू ऑर्लियंस में नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर एक शख्स ने पिकअप ट्रक चढ़ा दी थी। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ब्रिटेन का शाही परिवार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ाब्रिटेन के शाही परिवार ने शनिवार को उस शख्स को श्रद्धांजलि अर्पित की है, जिसकी नए साल के दिन अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुए आतंकवादी हमले में मौत हो गई थी। अमेरिका में हुए आतंकी हमले में मारे गए 14 लोगों में एक ब्रिटिश नागरिक 31 वर्षीय एडवर्ड पेटीफर भी शामिल था। जो प्रिंस विलियम की नैनी (बचपन में देखरेख करने वाली महिला) एलेक्जेंड्रा पेटीफर के सौतेले बेटे थे। प्रिंस ऑफ वेल्स ने लंदन में अपने केंसिंग्टन पैलेस कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा कि उनकी प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
किंग चार्ल्स ने शोकग्रस्त परिवार से की बातचीत
बकिंघम पैलेस के सूत्रों ने कहा कि प्रिंस विलियम के पिता, किंग चार्ल्स, उनकी मृत्यु से 'बहुत दुखी' हैं और व्यक्तिगत संवेदनाएं साझा करने के लिए एडवर्ड पेटीफर के परिवार के संपर्क में हैं। वहीं प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट की ओर से बयान में कहा गया है, 'एड पेटीफर की दुखद मौत से कैथरीन और मैं स्तब्ध और दुखी हैं।' इसमें आगे कहा गया है, 'हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पेटीफर परिवार और उन सभी निर्दोष लोगों के साथ हैं, जो इस भयानक हमले से दुखद रूप से प्रभावित हुए हैं।'
ब्रिटिश शाही परिवार के काफी करीब है पेटीफर परिवार
वहीं एडवर्ड पेटीफर के परिवार ने कहा कि, 'वह एक अद्भुत बेटा, भाई, पोता, भतीजा और बहुत से लोगों का दोस्त था। हम सभी उसे बहुत याद करेंगे। हमारी संवेदनाएं उन अन्य परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस भयानक हमले के कारण अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है। हम अनुरोध करते हैं कि हम एड के नुकसान पर एक परिवार के रूप में निजी तौर पर शोक मनाएं'। एडवर्ड पेटीफर के पिता, एक पूर्व ब्रिटिश सेना अधिकारी, ने 1999 में एडवर्ड की सौतेली मां से शादी की थी - कुछ ही समय बाद उन्होंने प्रिंस विलियम और हैरी की नैनी के रूप में काम करना छोड़ दिया था। यह परिवार वर्षों से ब्रिटिश शाही परिवार के करीब रहा है।
विज्ञापन
ISIS से था हमलावर शम्सुद-दीन जब्बार का संबंध
नए साल पर अमेरिका में आतंकी हमले में 42 वर्षीय अमेरिकी सेना के दिग्गज शम्सुद-दीन जब्बार ने न्यू ऑर्लियंस के बॉर्बन स्ट्रीट पर भीड़ में एक किराए के पिक-अप ट्रक को चलाया था हालांकि इस दौरान पुलिस ने उसे मौके पर ढेर कर दिया था। वहीं बाद में जांच से पता चला कि उसका इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) आतंकवादी नेटवर्क से संबंध था।
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने भी जताया शोक
इस बीच, ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा, 'यह दुखद समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ कि न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले में मारे गए लोगों में एक ब्रिटिश व्यक्ति भी शामिल है।' उन्होंने कहा, 'हम उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और आतंकी खतरों के खिलाफ अमेरिका के साथ एकजुट हैं।'