{"_id":"6356ba2b34af056b5a1e1270","slug":"romanias-defense-minister-resigns-citing-difficulties-in-working-with-the-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"Resign: रोमानिया के रक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति के साथ काम करने में दिक्कत होने का दिया हवाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Resign: रोमानिया के रक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति के साथ काम करने में दिक्कत होने का दिया हवाला
Mon, 24 Oct 2022 09:45 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 24 Oct 2022 09:45 PM IST
सार
सत्तारूढ़ सोशल डेमोक्रेट पार्टी (पीएसडी) के सदस्य दिनकू ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री निकोले सिउका को अपना इस्तीफा पत्र भेजा है। दिनकू लगभग एक साल तक गठबंधन सरकार में रक्षा मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
Romanian Defense Minister
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोमानिया के रक्षा मंत्री वासिले दिनकू ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने देश के राष्ट्रपति के साथ काम करने में दिक्कत होने का हवाला दिया। रोमानिया के राष्ट्रपति क्लाउस आयोहनीस उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) देशों के सशस्त्र बलों के प्रमुख भी हैं।
विज्ञापन
इससे पहले दिनकू ने कहा था कि यूक्रेन के लिए शांति का एकमात्र मौका रूस के साथ बातचीत करना है। उनके इस बयान को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। दिनकू का यह बयान रोमानिया के आधिकारिक रुख से बिल्कुल अलग था।
विज्ञापन
इस बीच सत्तारूढ़ सोशल डेमोक्रेट पार्टी (पीएसडी) के सदस्य दिनकू ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री निकोले सिउका को अपना इस्तीफा पत्र भेजा है। दिनकू लगभग एक साल तक गठबंधन सरकार में रक्षा मंत्री रहे हैं। बता दें कि यूरोपीय संघ और नाटो के सदस्य रोमानिया की सीमा यूक्रेन से लगती है। यूक्रेन पर 24 फरवरी को रूस ने हमला बोल दिया था।
विज्ञापन