फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rohingya repatriation will start from next week

बांग्लादेश से अपने देश म्यांमार लौटेंगे रोहिंग्या प्रवासी, 22 हजार नामों की सूची सौंपी गई

Mon, 12 Nov 2018 03:40 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Rohingya repatriation will start from next week
रोहिंग्या प्रवासी - फोटो : ANI

बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या प्रवासियों को वापस म्यांमार भेजा जाएगा। उन्हें करीब एक साल पहले रखाइन प्रांत में सैन्य कार्रवाई के बाद देश से निकाल दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रवासियों को 15 नवंबर से वापस भेजा जाएगा। इसके लिए नए कैंप बनाए गए हैं। म्यांमार को उन रोहिंग्या परिवारों की सूची भी सौंप दी गई है जिन्हें वापस भेजा जाएगा। हालांकि उखिया और तेकनाफ कैंप में रह रहे कई रोहिंग्या सुरक्षा कारणों से वापस लौटने के लिए तैयार नहीं हैं।


loader

संबंधित प्राधिकारी प्रवासियों की जल्द से जल्द वापसी पर जोर दे रहे हैं, जब तक सबकुछ ठीक है। यह बात ढाका ट्रीब्यून में कही गई है। सूची में कुल 22 हजार लोगों के नाम हैं। माना जा रहा है कि पहले दौर में 5 हजार रोहिंग्याओं को भेजा जाएगा। रिफ्यूजी रिलीफ और रिहेबिलिटेशन का कहना है कि प्रवासियों को वापस भेजने का काम अगले हफ्ते से शुरू होगा।  

बीते महीने दोनों देश अल्पसंख्यक रोहिंग्याओं की वापसी के लिए मान गए थे। इस बात पर फैसला जेडब्लूजी मीटिंग में हुआ। इस मीटिंग में दोनों देशों के 15-15 सदस्य मौजूद थे। रोंहिग्याओं की वापसी पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय समेत संयुक्त राष्ट्र ने चिंता व्यक्त की है। रोहिंग्याओं की वापसी को यूएनएचसीआर ने समर्थन किया है। वहीं ढाका ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी वापस जाने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें रोहिंग्या म्यांमार के अल्पसंख्यकों का एक समूह है, जिन्हें अवैध प्रवासी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed