फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Robots can help in building future cities study claims

प्रकृति की नकल कर रोबोट बसा सकते हैं भविष्य के शहर, मानवीय जोखिम होगा कम

Fri, 15 Mar 2019 05:04 PM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 15 Mar 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Robots can help in building future cities study claims
रोबोट एवं ड्रोन प्रकृति की युक्तियों की नकल उतारकर भविष्य के शहरों को बसाने में मददगार साबित हो सकते हैं। एक नये अध्ययन में ऐसा दावा किया गया है। रोबोट के इस्तेमाल से काम जल्दी पूरा होगा और निर्माण के साथ-साथ इन कार्यों की निगरानी भी की जा सकेगी। साथ ही यह मानवीय जोखिम को भी कम करेगा।
विज्ञापन

 

अध्ययन के मुताबिक रोबोट जो कुछ करते हैं उसका डेटा इकठ्ठा कर सकते हैं और इसके जरिए वे अपने काम में सुधार कर सकते हैं। ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेज लंदन के मिर्को कोवाक ने कहा कि भविष्य के शहरों का निर्माण एवं रख-रखाव जमीन पर काम करने वाले एवं हवा में उड़ सकने वाले रोबोटों के जरिए संभव होगा जो इमारतों के शहरी पारिस्थितिक तंत्र एवं अवसंरचना के निर्माण, आंकलन एवं मरम्मत के लिए साथ काम करेंगे।

विज्ञापन

कोवाक ने एक बयान में कहा कि प्रकृति से ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं कि इस तरह का सामूहिक निर्माण संभव है और इनमें से कुछ विचारों को सहयोग करने वाले ड्रोन बनाने और उनको संचालित करने के लिए लागू कर हम इस सपने को हकीकत में बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने प्रकृति से ऐसे उदाहरण लिए जहां जीवों के समूह अपने घरौंदे बनाने में साथ काम करने के लिए विभिन्न युक्तियों का इस्तेमाल करते है अनुसंधानकर्ता इस तालमेल के तरीकों का विश्लेषण कर अल्गोरिद्म तैयार कर सकते हैं जिससे रोबोट एवं ड्रोन के समूह, निर्माण कार्य के दौरान स्वत: ही एक साथ काम करें। यह अध्ययन ‘साइंस रोबोटिक्स’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। 


(इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed