{"_id":"5f1019e6048a4a46b3165dc3","slug":"ride-hailing-app-gokada-ceo-fahim-saleh-found-dismembered-in-luxury-new-york-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: गोकाडा एप के सीईओ का शव टुकड़ों में उनके अपार्टमेंट में मिला, जांच जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: गोकाडा एप के सीईओ का शव टुकड़ों में उनके अपार्टमेंट में मिला, जांच जारी
Thu, 16 Jul 2020 02:43 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Fahim Saleh
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइडिंग हेलिंग एप गोकाडा के सीईओ फहीम सालेह का शव उनके न्यूयॉर्क स्थित लक्जरी अपार्टमेंट मिला है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। न्यूयॉर्क पुलिस की प्रवक्ता ने कहा कि 33 वर्षीय फहीम सालेह मंगलवार को अपने मैनहेटन स्थित घर में मृत पाए गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सालेह के शव को टुकड़े-टुकड़े करके अलग-अलग रखा गया था। शव को देखकर लग रहा है कि उनकी हत्या यहीं की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में जांच जारी है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने बताया कि जासूसों को सालेह के शव के पास एक इलेक्ट्रिक आरी मिली। उनका सिर और शरीर का बाकी हिस्सा अपार्टमेंट में कहीं और पाए गए थे। अखबार ने बताया कि सालेह की बहन को उनका शव दिखा और फिर उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बराक ओबामा, जो बिडेन, बिल गेट्स समेत एप्पल, एलन मस्क के ट्विटर अकाउंट हैक
पुलिस ने इस हत्या की वजह को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन डेली न्यूज के अखबार ने कहा कि जांचकर्ताओं का मानना है कि यह एक व्यापारिक विवाद था। बांग्लादेशी प्रवासी के बेटे सालेह नाइजीरियाई मोटरसाइकिल राइड-हेलिंग और डिलीवरी एप गोकाडा के सीईओ थे।
सालेह की मौत को लेकर गोकाडा ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया, 'फहीम हम सभी के लिए एक महान नेता, प्रेरणा और सकारात्मक रोशनी की तरह थे। फहीम की दृष्टि और हम में विश्वास हमेशा के लिए हमारे साथ रहेगा और हम उन्हें बहुत याद करेंगे।'
गोकाडा का सीईओ होने के अलावा सालेह एडवेंचर कैपिटल के संस्थापक भी थे, जो विकासशील देशों में स्टार्टअप में निवेश करती थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सालेह का शव जिस अपार्टमेंट में मिला है, उसे उन्होंने हाल ही में 2.2 मिलियन डॉलर (लगभग 15 करोड़ रुपये) में खरीदा था।