Cyber Attack : बराक ओबामा, जो बिडेन, बिल गेट्स समेत एप्पल, एलन मस्क के ट्विटर अकाउंट हैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और आईफोन की निर्माता कंपनी एप्पल समेत दुनिया के कई बड़े कारोबारियों और नेताओं के ट्विटर अकाउंट बुधवार को हैक कर लिया गया।
ऐसे कई हाई प्रोफाइल ट्विटर अकाउंट को एक साथ क्रिप्टोकरंसीज घोटाले के लिए हैक किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि ट्विटर ने कहा है कि यह उसके लिए एक कठिन दिन है और वह इस समस्या को जल्द ही सुधारने के लिए काम कर रही है।
जानकारी के अनुसार अनुसार, टेस्ला कंपनी के सीईओ ट्विटर अकाउंट से दोपहर करीब 4:17 बजे एक अजीब ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा था 'मैं कोविड-19 के कारण खुद को उदार महसूस कर रहा हूं। मैं मेरे बीटीसी खाते पर भेजे गए किसी भी बीटीसी भुगतान को अगले एक घंटे में दोगुना कर दूंगा।' शुभकामनाएं, और वहां सुरक्षित रहें!' इस ट्वीट में बिटकॉइन का पता भी था, जो कि संभवतः हैकर के क्रिप्टो वॉलेट से जुड़ा हुआ था। ऐसे में इसे हैकर्स की हरकत या हैकिंग बिटक्वाइन स्कैम माना जा रहा है। हैक किए गए अकाउंटों पर किए गए पोस्ट में बिटक्वाइन में दान मांगा गया है।
माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स के अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि 'हर कोई मुझसे समाज को वापस लौटाने के लिए कहता रहा है, अब वो समय आ गया है। आप मुझे एक हजार डॉलर भेजिए मैं आपको दो हजार डॉलर वापस भेजूंगा। इसके बाद पुराने ट्वीट को डिलीट करके एक नया ट्वीट किया गया, जिसमें एक हजार डॉलर भेजने पर सिर्फ 30 मिनट में दो हजार डॉलर वापस देने की बात कही गई थी।
We are aware of a security incident impacting accounts on Twitter. We are investigating and taking steps to fix it. We will update everyone shortly: Twitter statement pic.twitter.com/i8OG4aG6Uw
— ANI (@ANI) July 15, 2020
इन मशहूर हस्तियों के अकाउंट से पोस्ट किए गए यह ट्वीट कुछ ही मिनट बाद डिलीट हो गए। परंतु इसके बाद तो जैसे एक लहर सी चल पड़ी और कई अन्य प्रमुख लोगों के अकाउंट धड़ाधड़ हैक होने लगे।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन, रैपर कानये वेस्ट, उबर, एपल आदि जैसे दुनिया के कुछ प्रमुख लोगों और बड़ी कंपनियों के ही अकाउंट हैक किए गए।
जानकारी के अनुसार, इस हैकिंग के दौरान कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों ने हैकरों को लाखों डॉलर भेज दिए। वहीं ट्विटर ने कहा है कि वो इस घटना की जांच कर रही है और जल्द ही बयान जारी किया जाएगा।
ट्विटर ने कहा- यह हमारे लिए कठिन दिन
हैकिंग की इस घटना को लेकर ट्विटर की ओर से बयान आया है। ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी ने कहा कि यह हमारे लिए कठिन दिन है। हम सभी को लगता है यह भयानक था। हम इसे दुरुस्त कर रहे हैं और वास्तव में क्या हुआ इसे पूरी तरह से समझने के बाद साझा करेंगे, जो कुछ हम कर सकते हैं।
Tough day for us at Twitter. We all feel terrible this happened. We’re diagnosing and will share everything we can when we have a more complete understanding of exactly what happened: Jack Dorsey, Twitter CEO (file pic) pic.twitter.com/7X2EvTXT02
— ANI (@ANI) July 16, 2020