फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   yuichiro miura is oldest person to scale mount everest

80 साल के जापानी ने किया एवरेस्ट फतह

Fri, 24 May 2013 01:29 AM IST
Updated Fri, 24 May 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
yuichiro miura is oldest person to scale mount everest

जापान के 80 साल के एक पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गए हैं।

विज्ञापन


इनका नाम यूचीरो मिउरा है। यूचीरो ने इससे पहले 70 और फिर 75 साल की उम्र में भी चढ़ाई करने की कोशिश की थी, लेकिन गुरुवार को ही वो एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में क़ामयाब हुए।

इस उम्र में दुनिया की सबसे ऊंची एवरेस्ट की चोटी पर पहुंच कर उन्होंने नेपाल के मंत्री बहादुर शेरचान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

मंत्री बहादुर शेरचान ने साल 2008 में 76 की उम्र में एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने का रिकॉर्ड कायम किया था।

हालांकि अब 81 साल के हो चुके शेरचान अगले हफ्ते फिर से एवरेस्ट पर पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।

जापान की मीडिया में आने वाली रिपोर्टों के अनुसार मिउरा ने 29,035 फुट ऊंची चोटी पर पहुंचने के लिए गुरुवार को सुबह दो बजे चढ़ाई शुरू की थी लेकिन सात घंटे बाद ही वे चोटी पर पहुंच पाए।
विज्ञापन


'मैंने कर दिखाया'
चोटी पर पहुंच कर मिउरा ने सैटेलाइट फोन के जरिए अपने परिवार और समर्थकों से बात करते हुए कहा, ''मैंने कर दिखाया।''

उनका कहना था, ''मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 80 साल की उम्र में एवरेस्ट की चोटी पर पहुंच सकूंगा। मैं काफ़ी अच्छा महसूस कर रहा हूं हालांकि मैं पूरी तरह से थक चुका हूं। 80 साल की उम्र होने के बावजूद मैं कर सकता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के एक पर्वतारोहण अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को मिउरा के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक मिउरा के साथ तीन अन्य जापानी पर्वतारोही भी थे जिनमें उनके बेटे और छह अन्य शेरपा थे।

एक ज़माने में वे स्कीइंग में वर्ल्ड स्पीड स्कीइंग रिकॉर्ड भी बना चुके है। साल 2009 में उनके कूल्हे और बाएं जांघ की हड्डी टूट गई थी और उनके दिल का कई बार ऑपरेशन हो चुका है।

एवरेस्ट पर चढ़ाई से पहले उन्होंने कहा था कि एवरेस्ट पर चढ़ाई करके वे अपनी सीमाओं को चुनौती देने के साथ 'महान प्रकृति मां को भी सम्मान' दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed