{"_id":"9b56b9371bec27ced8d398ad152cb9b7","slug":"youngster-committed-suicide-in-support-to-release-tamil-protesters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका: तमिल कैदियों की रिहाई के लिए युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
श्रीलंका: तमिल कैदियों की रिहाई के लिए युवक ने की आत्महत्या
Updated Sat, 28 Nov 2015 05:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण श्रीलंका के सभी स्कूल राजेश्वरन सेंथूरन के सम्मान में एक दिन के लिए बंद रहे। 18 साल के राजेश्वरन सेंथूरन ने गुरुवार को तमिल कैदियों की रिहाई की मांग करते हुए ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी थी।
विज्ञापन
तमिल प्रांत की सरकार ने राजेश्वरन की मौत के बाद इलाके को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। राजेश्वरन सेंथूरन ने मरने से पहले एक नोट लिखा था कि सिंहली बहुसंख्यक केंद्र सरकार 200 से अधिक 'राजनीतिक कैदियों' को रिहा करने की जरूरत को महत्व नहीं दे रही है।
विज्ञापन
इनमें से अधिकतर कैदी तमिल टाइगर से संबंध के शक में जेल में हैं। लेकिन अब तक उन पर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। शुक्रवार को स्कूल ड्रेस पहने छात्र-छात्रा सेंनथूरन के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन