{"_id":"5727797c4f1c1bf6795ccec2","slug":"yazidi-teen-was-held-as-sex-slave-by-indian-origin-isis-terrorist-siddhartha-dhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल के IS आतंकी ने यजीदी किशोरी को बनाया सेक्स गुलाम","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारतीय मूल के IS आतंकी ने यजीदी किशोरी को बनाया सेक्स गुलाम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 May 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
आतंकी सिद्धार्थ धर
- फोटो : gettyimages & thesun.co.uk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजहब के नाम आईएसआईएस आतंकी संगठन की दरिंदगी किसी से छिपी नहीं है। अब एक यजीदी किशोरी ने अपने साथ हुई वहशत को मीडिया से बयां किया है। इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक निहद बरकत नाम की किशोरी को आईएस आतंकियों ने सेक्स गुलाम बनाया और हवस की हदों को पार किया।
विज्ञापन
यजीदी किशोरी के मुताबिक उसे आतंकी संगठन के नए 'जिहादी जॉन' सिद्धार्थ धर ने सेक्स गुलाम बना कर रखा था। सिद्धार्थ धर इससे पहले भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक था। इस्लाम कबूल कर सिद्धार्थ धर अबू रूमायसा बन गया।
विज्ञापन
किशोरी के साथ हैवानियत को अंजाम देने वाला ये आतंकी आईएसआईएस संगठन का वरिष्ठ कमांडर बताया जाता है। मीडिया खबरों के मुताबिक इस आतंकी ने यजीदी किशोरी निहद बरकत को अगवा कर किया और उसकी तस्करी की। पीड़िता अब मोसुल में है। मोसुल इराक का एक शहर है जो आंतकी संगठन का गढ़ माना जाता है।
विज्ञापन
पीड़िता ने ब्रिटिश मुस्लिम टीवी को एक डॉक्यूमेंट्री के लिए दिए एक इंटरव्यू बताया कि सिद्धार्थ उन आतंकियों में शामिल था, जिन्होंने उसे सेक्स गुलाम बनाया। पीड़िता के मुताबित उसे किरकुक के पास दबोचा गया था। वहां से उसे अबू धर नाम के नेता के पास ले जाया गया। वह रोज पीड़िता से दूसरे व्यक्ति से शादी करने के लिए कहता था।
हालांकि मीडिया की खबरों के मुताबिक ये कहना मुश्किल है कि अबू धर ही ब्रिटेन का सबसे वांछित संदिग्ध आतंकी है। लेकिन डॉक्यूमेंट्री के प्रेजेंटर की मानें तो पीड़िता ने सिद्धार्थ का ही जिक्र किया है।
इस्लाम धर्म कबूल करने वाला सिद्धार्थ ब्रिटेन में पुलिस को चकमा देकर अपनी बीवी और बच्चों के साथ साल 2014 में सीरिया चला गया था।