फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   World largest Rescue Operation underway in Thailand cave

थाईलैंड की गुफा से बच्चों को बचाना दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू

Sun, 08 Jul 2018 04:56 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Jul 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
World largest Rescue Operation underway in Thailand cave

थाईलैंड की एक गुफा में फंसे 12 बच्चों और उनके फुटबॉल कोच को बाहर निकालने का मिशन शुरू हो गया है। इस मिशन को दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू बताया जा रहा है। आइये जानते हैं कि आखिर ये दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू क्यों कहा जा रहा है। 

विज्ञापन


अभी भी कायम है चुनौती

बचाव कार्य में शामिल थाईलैंड की नेवी ने कहा है कि गुफा में पानी का स्तर भले ही कम हुआ हो लेकिन वैकल्पिक रास्ते की खुदाई का काम अभी भी जारी है। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि बच्चों को पानी के अंदर ही बचाना है। 
विज्ञापन


लंबा चलेगा ऑपरेशन

गुफा में फंसे 12 बच्चों में से कोई बच्चा तैरना नहीं जानता है। ऐसे में बचाव दल के पास ये बड़ी चुनौती है कि इन बच्चों से गोताखोरी कैसे कराई जाए। अधिकारियों ने बताया है कि सभी 13 लोगों को बाहर लाने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश बनी मुसीबत

बारिश ने बचाव दल के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। शनिवार को हुई तेज बारिश ने बचाव दल के सामने ये चुनौती खड़ी कर दी है कि गुफा में पानी का स्तर बढ़ गया तो ऑपरेशन और मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में बारिश का होना इस मिशन को पेंचीदा बना सकता है। 



गुफा की स्थिति

गुफा के प्रवेश द्वार से करीब 4 किमी अंदर और पहाड़ की चोटी से करीब एक किमी नीचे बच्चों का ये समूह फंसा हुआ है। जिस चैंबर में ये बच्चे बैठे हुए हैं, उसके पास पानी का बहाव बहुत ज्यादा है। 

मिशन में शामिल कौन

इस मिशन में 13 इंटरनेशनल और 5 थाई नेवी सील के गोताखोरों को गुपा के अंदर भेजा गया है। उन्होनें बताया कि एक बच्चों को गुफा से बाहर निकालने में 11 से 12 घंटे तक का समय लग सकता है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि हर बच्चे एक एक करके गुफा से बाहर निकाला जाएगा। सभी बच्चों को एक साथ बाहर निकालना संभव नहीं होगा। सात ही इस ऑपरेशन को 24 गंटे लगातार जारी रखा जाएगा और बच्चों को बाहर निकालने के लिए 3 से 4 दिन का समय लग सकता है। 
 

शनिवार को नहीं हो सका काम

World largest Rescue Operation underway in Thailand cave

बचाव अभियान में जुटी थाईलैंड की नौसेना, सेना, पुलिस और कई देशों के टीम दिन-रात गुफा से बारिश का पानी निकालकर जलस्तर कम करने में लगी थी लेकिन शनिवार को भारी बारिश होने से उनकी कोशिशों पर पानी फिर गया। यह बचाव अभियान के लिए एक झटका है।

बता दें कि थाईलैंड में दो हफ्तों से ज्यादा गुफा में फंसे बच्चों और कोच को बचाने का खतरनाक मिशन शुरू हो गया है। सभी बच्चे उत्तरी थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में फंसे हुए हैं। माना जा रहा है कि रात के 9 बजे तक पहले बच्चे को गुफा से बाहर निकाल लिया जाएगा। 

गोताखोरों को गुफा का एक चक्कर पूरा करने में 11 घंटों का समय लग सकता है। दो गोताखोर मिलकर एक बच्चे को बाहर निकालेंगे। इससे पहले बच्चों को बचाने में थाईलैंज के एक नेवी गोताखोर की मौत हो गई थी। इस बचाव अभियान के मुखिया नारोनगसान ओसोतानकोन ने कहा आज एक महत्वपूर्ण दिन है। आज सुबह स्थानीय समयानुसार 10 बजे 15 विदेशी गोताखोर और 5 थाइलैंड नेवी सील कमांडर गुफा के अंदर बच्चों को बचाने के लिए गए हैं। पहला बच्चा जिसने कि 15 रातें इस गुफा में गुजारी हैं उसे रात के 9 बजे तक बाहर निकाला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed