फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Women to be fined up to £6,500 for wearing burkas in Swiss region

स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने वाली महिलाओं पर लगेगा 65,000 का जुर्माना

Thu, 26 Nov 2015 08:24 AM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 08:24 AM IST
विज्ञापन
Women to be fined up to £6,500 for wearing burkas in Swiss region

मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर स्विट्जरलैंड के टिसिनो प्रांत में प्रतिबंध लग गया है। इतना ही नहीं अगर किसी महिला को बुर्का पहने पकड़ा गया तो उस पर 65 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन


संसद में इस नए कानून के पास हो जाने के बाद कानून अब महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लग गया। स्थानीय अखबारों के मुताबिक दुनियाभर के कई देशों में बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं और हाल के दिनों में फ्रांस पर हुए आतंकी हमलों को ध्यान में रखते हुए संसद ने यह फैसला लिया। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकी बुर्का पहनकर किसी घटना को आसानी से अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन


संसद के इस नए कानून के पास हो जाने के बाद दक्षिणी स्विट्जरलैंड में सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट्स और यहां तक की गाड़ी की पिछली सीट पर भी बुर्का पहनकर बैठना भी गुनाह हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई देशों में है प्रतिबंध

Women to be fined up to £6,500 for wearing burkas in Swiss region

नए कानून में विदेशी सैलानियों को भी नहीं बख्शा गया है। यह नियम उन पर भी सख्ती से लागू होते हैं। हालांकि, मुंह ढकने के अन्य तरीकों जैसे मास्क, हेलमेट आदि पर किसी प्रकार का रोक नहीं है।

रायटर्स के मुताबिक इस कानून का संसद में पारित करने के पहले 2013 में ही जनमत संग्रह कराया गया था जिसमें करीब दो तिहाई बहुमत ने बुर्का पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया था जिसके बाद संसद ने इसे पास कर दिया। हालांकि, यह कानून समूचे स्विट्जरलैंड में नहीं बल्कि केवल टिसिया में ही लागू होगा।

गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड के अलावा दुनिया के कई अन्य देशों में भी मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा चुके हैं जिनमें फ्रांस का नाम भी शामिल है। बेल्जियम और नीदरलैंड में भी ऐसे कानून पारित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed