{"_id":"57c196454f1c1bb57ed4fd0f","slug":"women-rescuing-sex-prisoners-from-isis","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन लेकर आईएस की चंगुल से सेक्स गुलाम युवतियों को छुड़ा रही एक महिला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
लोन लेकर आईएस की चंगुल से सेक्स गुलाम युवतियों को छुड़ा रही एक महिला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 27 Aug 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
सेक्स गुलाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर खरीदने और पढ़ाई के लिए लोन (ऋण) लेना आम बात है, लेकिन ब्रिटेन की एक साहसी महिला ने सेक्स गुलाम लड़कियों को सीरिया में खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के चंगुल से छुड़ाने के लिए लोन लिया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के नोटिंगघम निवासी रेचेल मिलर ने सेक्स गुलाम लड़कियों और महिलाओं को बचाने के लिए अपने गहने बेच दिए, लेकिन फिर भी पैसे कम पड़े, तो लोन ले लिया। उन्होंने इसके लिए खुद अपनी जान तक जोखिम में डाल दिया। वह सीरिया की सीमा तक गईं और बिचौलियों के जरिए सेक्स गुलाम लड़कियों और महिलाओं को निकाला।
विज्ञापन
दरअसल, सेक्स गुलाम यजीदी लड़कियों और महिलाओं को आईएस के चंगुल से निकालने के एवज में रेचेल को बिचौलियों को करीब साढ़े छह लाख रुपये (साढ़े सात हजार पाउंड) देना था। इतने पैसे नहीं होने के बावजूद रेचेल ने इन सेक्स गुलामों को बचाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
उन्होंने पैसे जुटाने के लिए अपने गहने बेच दिए और लोन ले लिया। रेचेल तीन बच्चों की मां हैं। उन्होंने पहली बार एक छह साल की सेक्स गुलाम यजीदी लड़की को आजाद कराया था। जब उस बच्ची ने आईएस की क्रूरता बताई, तो रेचेल का दिल पिघल गया और उन्होंने सेक्स गुलामों को सीरिया से निकालने की ठान ली।