फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   women fighters fight with IS.

आतंकियों के खिलाफ मोर्चे पर महिलाएं

Sat, 06 Sep 2014 05:34 PM IST
गैब्रिएल गेटहाउस/बीबीसी संवाददाता, उत्तरी सीरिया
गैब्रिएल गेटहाउस/बीबीसी संवाददाता, उत्तरी सीरिया Updated Sat, 06 Sep 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
women fighters fight with IS.

इराक में आईएस चरमपंथियों को पीछे धकेलने में कुर्द सुरक्षा बल तब कामयाब हो पाए, जब अमरीका ने हवाई हमले किए। लेकिन तिगरिस नदी के उस पार उत्तरी सीरिया में कुर्द सुरक्षा बल आईएस से लड़ रहे हैं और वो भी किसी बाहरी मदद के बिना।

विज्ञापन


इस लड़ाई में कुर्द महिलाएं पुरुष लड़ाकों के कंधे से कंधा मिलाकर मोर्चा संभाल रही हैं। सीरियाई कुर्द बलों में एक तिहाई महिलाएं हैं। आईएस और कुर्द बलों के नियंत्रण वाले इलाकों को जोड़ने वाले जेजा में घुमावदार पहाड़ के उस ओर धूल भरा रेगिस्तान फैला है। इस इलाके में अक्सर ही आईएस और सीरियाई कुर्द 'पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट' (वाईपीजी) के बीच लड़ाई होती रहती है।
विज्ञापन


वाईपीजी कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी की शाखा है। यह तुर्क-कुर्द गुरिल्ला ग्रुप अमरीका और यूरोपीय संघ द्वारा 'आतंकी संगठन' करार दिया जा चुका है।

अंतिम सांस तक लडे़गे

women fighters fight with IS.

कुर्द महिला फाइटर डेरेन (19) कहती हैं, ''महिलाएं सबसे बहादुर योद्धा होती हैं''। डेरेन की तरह ही अधिकांश कुर्द महिलाएं किशोर हैं। वो कहती हैं, ''हमें किसी चीज का डर नहीं है। हम अंतिम सांस तक लड़ेंगे। हम आईएस के हाथों पड़ने की बजाय खुद को उड़ा लेना पसंद करेंगे''।

इस्लामिक स्टेट के समर्थकों की तरह ही अधिकांश कुर्द भी सुन्नी मुसलमान हैं। लेकिन डेरेन कहती हैं कि आईएस के लिए एक महिला फाइटर 'हराम' होती है, उनके लिए यह दृश्य डरावना होता है।

वो बताती हैं, ''वे जब किसी महिला को बंदूक के साथ देखते हैं तो वे इतने डर जाते हैं कि वे कांपने लगते हैं। वे दुनिया के सामने खुद को कठोर दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन जब वे हमें हथियारों के साथ देखते हैं तो भाग खड़े होते हैं''।

डेरेन कहती हैं, ''वे महिलाओं को नाचीज समझते हैं, लेकिन हमारी एक महिला उनके सौ लड़ाकों के बराबर है''। कुर्द लड़ाकों की उत्तरी सीरिया में स्थिति मजबूत है। उनके नियंत्रण वाले क्षेत्र में डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी का दबदबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed