{"_id":"58def4ec4f1c1bc20463f41a","slug":"women-can-get-menstruation-leave-in-italy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में काम करने वाली महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मिलेगी 3 दिन की छुट्टी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
दफ्तर में काम करने वाली महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मिलेगी 3 दिन की छुट्टी
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 01 Apr 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Fox News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली की सरकार अपने महिला कर्मचारियों को माहवारी के दौरान वेतन समेत तीन दिनों की छुट्टी देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इस तरह की छुट्टी चीन, जापान, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया में पहले से है। लेकिन इटली ऐसी छुट्टी देने वाला पहला पश्चिमी देश हो सकता है।
विज्ञापन
कुछ लोग इस पर काफ़ी खुश हैं, लेकिन कई अन्य लोगों का मानना है कि यह महिलाओं के ही ख़िलाफ़ जाएगा।फिलहाल, इटली में काम करने वालों में सिर्फ़ 60 फ़ीसद महिलाएं हैं। यूरोप में महिला कर्मचारियों की औसत तादाद 72 फीसद है।
विज्ञापन
भारत में बना कानून तो नारी सम्मान की नयी कहानी गढ़ेगा
वहीं दूसरी ओर अगर भारत में कामकाजी महिलाओं को माहवारी के दौरान छुट्टियां मिलेगीं, ऐसी फिलहाल कोई कल्पना नहीं की गयी है। इतना जरूर है कि हाल ही में संसोधित मातृत्व अवकाश कानून पास हुआ है, जिसके अंतर्गत अब महिलाओं को 12 की बजाय 26 हफ्तों की छुट्टियां मिल सकेंगी। सरोगेसी से बच्चों को जन्म देने वाली माताओं को भी संशोधित कानून से लाभ मिलेगा। अगर माहवारी के दौरान भी भारत में महिलाओं के लिए छुट्टियां संभव हुईं तो यह नारी सम्मान और उनके सशक्तिकरण की नयी कहानी गढ़ेगा।
विज्ञापन
माहवारी को अमूमन एक निहायत ही मामूली अड़चन माना जाता है। पर कई महिलाओं को इस दौरान काफ़ी दर्द से गुजरना होता है और कई तो कोई काम नहीं कर पातीं। 'यूगव' संस्था ने पाया है कि माहवारी के दौरान आधे से ज़्यादा महिलाओं के काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। एक चौथाई महिलाओं ने कहा कि इस मामले में वे अपने बॉस को ईमानदारी से बता देती हैं।