{"_id":"5c12ff3e42c7925d6822dde1","slug":"woman-journalist-arrested-for-photographing-of-protest-against-nepal-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन की तस्वीर खींचने वाली महिला पत्रकार गिरफ्तार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नेपाली राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन की तस्वीर खींचने वाली महिला पत्रकार गिरफ्तार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Dec 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
बिद्या देवी भंडारी
नेपाल के राष्ट्रपति के आवास पर गुरुवार को एक महिला पत्रकार को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह राष्ट्रपति के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की तस्वीर खींच रही थी। हालांकि तीन घंटे तक पुलिस हिरासत में रही पत्रकार को बाद में रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल प्रदर्शनकारी नेपाल सरकार द्वारा राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी के लिए 18 करोड़ की बुलेट प्रूफ कार खरीदने के फैसले के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति को एक कार का मॉडल देने गए थे। सरकार के इस फैसले की जनता ने कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन