{"_id":"577361ff4f1c1bde3a79af91","slug":"will-carter-says-there-i-saw-a-fireball-rising","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैंने वहां से आग का गोला उठता हुआ देखा, सब इधर-उधर भाग रहे थे'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
'मैंने वहां से आग का गोला उठता हुआ देखा, सब इधर-उधर भाग रहे थे'
बीबीसी
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
हमले के बाद हवाईअड्डे के बाहर इंतजार करते यात्री
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की के इस्तांबुल के अतातुर्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए बुधवार को हुए बम धमाके और फायरिंग में करीब 36 लोगों के मारे जाने और 150 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
विल कॉर्टर ने बताया, ''मैं उस वक्त कलेक्शन एरिया में था, जब मैंने दो धमाकों की आवाज सुनी। जहां धमाका हुआ वह जगह उस जगह से बहुत दूर नहीं थी, जहां मैं खड़ा था। मैंने वहां से आग का गोला उठता हुआ देखा।''
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धमाका होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखने लगे और यात्री ईधर उधर भागने लगे। वो कहते हैं, ''जब हम उस इमारत से बाहर निकल कर आए तो हमने कुछ और धमाकों की आवाजें सुनीं। इसके बाद हम फिर इमारत के अंदर चले गए। हमारे पास कोई और रास्ता नहीं था, स्थिति के सामान्य होने का इंतजार करने के अलावा।''
विज्ञापन
Publishe By: Amit Tiwari