फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   widow fraud with lover

'तीन दिनों के प्रेम में वो मर ही गया था', पढ़िए पूरा मामला

Thu, 02 Jul 2015 07:08 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
widow fraud with lover

प्रेम में पड़ना कभी कभी जानलेवा भी साबित हो जाता है। फ्रांस के एक उम्रदराज़ व्यक्ति के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। उन्होंने फ्रांस की समाचार एजेंसी को बताया कि इन तीन दिनों के प्रेम में वो लगभग मर ही चुके थे।

विज्ञापन


पुलिस ने एक महिला पर इस उम्रदराज व्यक्ति को बहकाने और फिर ज़हर देकर मारने की साज़िश रचने का आरोप लगाया है। संदिग्ध महिला पैट्रिसिया डेगोरन पहले से ही जेल में है।
विज्ञापन


वो 88 साल की बुजुर्ग विधवा महिला के साथ धोखाधड़ी करने, अपहरण करने और उनके घर में चोरी के जुर्म में पांच साल की सजा काट रही हैं।

समाचार एजेंसी ने पीड़ित व्यक्ति के हवाले से बताया कि महिला उनके साथ तीन दिनों तक रही और इस दौरान घर से इस्तेमाल किए गए वेलियम और मेथाडोन जैसे जहरीले पदार्थ मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेगोरन पर अब एक हत्या और जहर देने के तीन दूसरे आरोप हैं। बताया जा रहा है कि वो लोगों को डेटिंग एजेंसी की मदद से मिलने के लिए बुलाती थीं। इसी सिलसिले में पांचवें मामले के भी सामने आने की आशंका जाहिर की जा रही है। महिला के वकील के मुताबिक पैट्रिसिया ने सारे आरोपों से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed